सोमवार, 20 अप्रैल 2020

ब्राजील: लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने रविवार को ब्रासीलिया में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों का मनोबल बढ़ाया। उन्हें संबोधित करते हुए देशभर के गवर्नरों द्वारा लगाए गए बिजनेस शटडाउन और क्वारैंटाइन गाइडलाइन को खत्म करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने मिलिट्री रूल लाने और सुप्रीम कोर्ट को बंद करने की भी मांग की। सरकार में शामिल कई नेता बोलसोनारो के इस कदम की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि महामारी के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाना जरूरी है। बोल्सोनारो ने कुछ दिनों पहले लॉकडाउन का समर्थन करने के लिए अपने ही स्वास्थ्य मंत्री हो हटा दिया था। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ब्राजील में रविवार तक 38 हजार 654 संक्रमित मिले, जबकि 2,462 लोगों की मौत हो चुकी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES