बुधवार, 15 अप्रैल 2020

देश में 602 कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल तैयार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में कोरोना से निपटने के लिए अब तक 602 कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल बनाया जा चुका है। इसमें तीन लाख से ज्यादा बेड हैं। सभी अस्पतालों में आईसीयू और वेंटिलेटर की सुविधा है। देश में चिकित्सा सुविधाओं को काफी तेजी से बढ़ाया जा रहा है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि इंडियन कोस्टल नेटवर्क और ऑनलाइन फार्मा मेडिकल कंपनियों के साथ मिलकर देश के सभी राज्यों में मेडिकल उपकरण पहुंचाए जा रहे हैं। अग्रवाल ने बताया कि पीएम मोदी ने 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। ऐसे में 20 अप्रैल तक देश के सभी जिलों का मूल्यांकन होगा। इसमें देखा जाएगा कि उन्होंने किस प्रकार कोरोना से निपटा है। लोग सरकार के नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। इसका सही ढंग से पालन करने वाले को सहूलियत दी जाएगी। जहां पर इसका पालन सही ढंग से नहीं किया जाएगा वहां पर सहूलियत नहीं दी जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES