नोएडा, बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 129 वी जयंती की जनपद वासियों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि 14 अप्रैल 2020 बाबा साहब की जयंती आज हम ऐसे समय में मना रहे हैं जब देश में कोराना महामारी के कारण लॉक डाउन चल रहा है और देश में करोड़ों करोड़ लोग दो वक्त की रोटी को मोहताज हो गए हैं।
सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर, जिला सचिव विनोद कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस लॉक डाउन से प्रभावित गरीब लोगों को राहत देने की बात तो सरकार द्वारा बार-बार कही जा रही है, लेकिन वह जमीन पर सच्चाई से बहुत दूर नजर आ रही है नोएडा औद्योगिक शहर है यहां मजदूरों की संख्या भी बहुत बड़ी है उसके लिए प्रशासन पूरी तरह राहत के इंतजाम करने में विफल हो रहा है कल शाम सेक्टर 8 झुग्गी बस्ती में प्रशासन द्वारा कुछ राशन की किट पहुंचाई गई थी। जरूरतमंदों की संख्या ज्यादा थी, लंबी लाइन में मदद पाने के इंतजार में खड़े जरूरतमंदों पर पुलिस द्वारा बुरी तरह लाठियां बरसाई गई, जिसकी हम सीटू संगठन की ओर से कड़ी निंदा करते हैं आप उनके लिए भोजन की व्यवस्था तो कर नहीं पा रहे हैं उन पर लाठियां तो मत चलाओ इसी तरह और भी कई जगह ऐसी घटनाएं देखने/सुनने को मिल रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें