विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोमवार को कहा कि कोरोना स्वाइन फ्लू से 10 गुना ज्यादा घातक है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस गेब्रेसस ने कहा कि दुनिया के कई देशों में इसके सबूत मिले हैं। हमें यह भी पता चला है कि इस महमारी को कैसे रोकना है और इसका इलाज कैसे करना है। इसकी रोकथाम के लिए लागू पाबंदियों को धीरे-धीरे हटाया जाना चाहिए, लेकिन बीमारी को काबू करने पर भी ध्यान होना चाहिए। ऐसा एक बार में नहीं होगा। अगर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की क्षमता के साथ सही स्वास्थ्य उपाय लागू हों तो ही ऐसा किया जा सकता है। इसका आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य के क्षेत्र में असर हुआ है। ऐसे में महामारी से और दूसरी बीमारी से होने वाली मौतों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें