मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

अमेरिका: पूर्ण लॉकडाउन नहीं, सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन करने व घरों में रहने की एडवाइजरी, सुपर मार्केट खुले हैं

अमेरिका में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा 5.60 लाख केस आए हैं। जबकि 22 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसके बावजूद अमेरिका में पूर्ण लॉकडाउन नहीं घोषित किया गया है। लोगों को सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग मेनेटेन करने और ज्यादा से ज्यादा घरों में रहने को कहा गया है।  हालांकि ज्यादातर राज्य सरकारों ने खुद से लॉकडाउन जरूर लगाए हुए हैं। ऐसे में अमेरिका में वॉलमार्ट ने अपने कैश काउंटर्स पर ‘स्नीज गार्ड्स’ लगाए हैं, जो कर्मचारियों को ग्राहकों की छींक से बचाते हैं। टार्गेट ने तीन हफ्तों के लिए सामान रिटर्न या एक्सचेंज करना बंद कर दिया है। लगभग सभी चेन्स ग्राहकों की संख्या सीमित करने के लिए कदम उठा रही हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES