अमेरिका के कई राज्यों ने पॉजिटिव मामले और मौतों की संख्या कम होने का दावा किया है। इन राज्यों ने ट्रम्प प्रशासन से चर्चा किए बिना पाबंदियां हटाने की कवायद तेज कर दी है। न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, रोड आईलैंड, कनेक्टिकट, डेलावेयर और पेंसिलवेनिया में अधिकारियों ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है। न्यूयॉर्क में 10 हजार से ज्यादा मौतें और एक लाख 95 हजार से ज्यादा संक्रमित मिलने के बाद भी पाबंदियां हटाने की बात कही जा रही है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने सोमवार को दावा किया कि मामले कम हो रहे हैं। हम स्थिति सामान्य करने पर ध्यान दें, यही समझदारी होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें