केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने मंत्रालयों के अफसरों के साथ बैठक की। इसमें केंद्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी के खिलाफ चलाई जा रही योजनाओं और उनके प्रचार-प्रसार की समीक्षा की गई। इसके बाद उन्होंने कहा कि महामारी से निपटने में डॉक्टर, नर्स, पुलिस , सफाईकर्मी और इस सेवा में लगे लोग फ्रंट लाइन वॉरियर बन कर उभरे हैं। मीडिया भी इस संक्रमण के दौरान फ्रंट लाइन वॉरियर की भूमिका में। मैं सभी मीडिया कर्मियों से अनुरोध करता हूं कि अपना ध्यान रखें और सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें