वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि 1.70 लाख करोड़ रुपये के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज को काफी तेजी से बांटा गया। 13 अप्रैल तक देश के 32 करोड़ से ज्यादा गरीबों को कुल 29,352 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद मिल चुकी है। 5.29 करोड़ लोगों को खाद्यान्न दिया गया है। 97.8 लाख लोगों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ के 2.1 लाख सदस्यों को ईपीएफओ खाते से गैर-वापसी योग्य निकासी का लाभ मिल चुका है, जिसकी राशि 510 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अप्रैल में पहली किस्त के तौर पर योजना के 7.47 करोड़ लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 14,946 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। वहीं, प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 19.86 करोड़ महिला खाताधारकों के खातों में 9,930 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जा चुके हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें