सोमवार, 27 जनवरी 2020

मुलायम ने लखनऊ में सपा कार्यालय में किया झंडारोहण

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लखनऊ में गैरमौजूदगी के कारण पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने देश के 71वें गणतंत्र दिवस पर पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने वहां मौजूद लोगों ने आज से अन्याय के खिलाफ लड़ने का संकल्प दिलाया।


मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि 26 जनवरी और 15 अगस्त का हमारे लिए विशेष महत्व है। यह महान पर्व हैं और ऐसा नहीं है कि इस दिन हम सभी सिर्फ झंडारोहण करके अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लें। आप और हम यह दिन देख रहे हैं, कयोंकि इस दिन के लिए हमारे बुजुर्गो ने कुर्बानी दी थी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES