सोमवार, 27 जनवरी 2020

71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्मश्री मुहम्मद शरीफ को मिला सम्‍मान

71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्मश्री के लिए मनोनित मुहम्मद शरीफ को रविवार को जिले में सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन में प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी व जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने उन्‍हें तिरंगा उढ़ाया। इस दौरान मुहम्मद शरीफ चचा भावविभोर हो उठे। उनकी नम आंखें 80 वर्ष की उम्र में मिली इस खुशी को जाहिर कर रहीं थीं। 


मुहम्मद शरीफ ने कहा कि 27 साल पहले, सुल्तानपुर में मेरे बेटे की हत्या कर दी गई थी और मुझे इसके बारे में एक महीने बाद पता चला। उसके बाद, मैंने इस काम को अपने हाथ में ले लिया। मैंने हिंदुओं के तीन हजार और मुसलमानों के 2500 शवों का अब तक अंतिम संस्कार किया है। बता दें, 27 वर्ष से अनूठे पथ पर चल रहे शरीफ चचा को अब गणतंत्र दिवस पर सम्‍मान मिला है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...