सोमवार, 27 जनवरी 2020

यूपी पुलिस के SI की सड़क हादसे में मौत

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर इलाके में भीषण सड़क हादसे में यूपी पुलिस के उपनिरीक्षिक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, थाना कासना पर नियुक्त उपनिरीक्षक सौदान सिंह का थाना दादरी क्षेत्र में रविवार रात्रि करीब 11:45 बजे एक ट्रक से उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मृत्यु हो गई और उनके साथ कार में दो व्यक्ति भी घायल हो गए, जिनका उपचार कैलाश अस्पताल चल रहा है। सौदान सिंह मूलरूप से ग्राम भूड़ा थाना बलदेव जनपद मथुरा के रहने वाले थे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes