गुरुवार, 12 सितंबर 2024

whatsapp Gyan


 

बौद्ध तपोस्थली के विनियमित क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनी मजार

 बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के विनियमित क्षेत्र में स्थित मजार व वक्फ बोर्ड की भूमि को लेकर एक बार पुन: मामला तूल पकड़ने लगा है। बृहस्पतिवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओ ने इकौना तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम व श्रावस्ती विधायक को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद एसडीएम व विधायक ने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मजार कमेटी की ओर से कोई भी अभिलेख प्रस्तुत न करने पर एसडीएम ने कार्रवाई करने की बात कही।

Whatsapp Gyan


 

13 साल की चेचरी बहन के साथ भाई ने किया दुष्कर्म

 टिहरी गढ़वाल थाना चंबा में एक भाई के अपनी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चम्बा थाना क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले गांव की एक महिला द्वारा थाना चम्बा में लिखित तहरीर दी गई कि 10 सितंबर को दिन में वह किसी काम से नई टिहरी गई थी। उनके अन्य बच्चे स्कूल गए थे। तभी पड़ोस में रहने वाले उनके जेठ के बेटे बलवंत प्रकाश ( 27) ने उनकी 13 साल की पुत्री पूनम (काल्पनिक नाम) के साथ दुष्कर्म किया। शाम को घर आने पर जब पूनम चुप थी तो उनके द्वारा काफी पूछने पर रात को पूनम ने खुद के साथ हुई उक्त घटना के बारे में बताया।

भाजपा नेताओ ने अयोध्या में जमीनों की लूट की: अखिलेश

भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने अयोध्या में जमीनों की लूट की है। इसमें अधिकारी भी शामिल हैं। गरीबों की जमीन सस्ते दामों पर ली और फिर सर्किल रेट बढ़ा दिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या को विश्वस्तर का शहर बनाया जाना चाहिए। इसके लिए दिमाग लगता है। जब हमारी सरकार आएगी तो अयोध्या को विश्वस्तर का शहर बनाएंगे। गरीबों को अगर सर्किल रेट बढ़ाकर दाम देना पड़ेगा तो देंगे।

माकपा के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी का निधन

 वरिष्ठ नेता और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्सर्वादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थे। उन्हें पिछले दिनों एम्स में भर्ती किया गया था।

रिटायर्ड दरोगा के हिस्ट्रीशीटर बेटे को मारी गोली

 लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में बुधवार रात करीब 10 बजे घर के बाहर कार में दोस्त के साथ बैठे रिटायर्ड दरोगा के हिस्ट्रीशीटर बेटे को चार-पांच लोगों ने गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है। उसने एक व्यक्ति पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसीपी गोमतीनगर विकास जायसवाल ने बताया कि विपुलखंड में रिटायर्ड दरोगा राम सहोदर परिवार सहित रहते हैं। उनका बेटा धनंजय सिंह (24) गोमतीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है। बुधवार रात 10 बजे वह राहुल के साथ घर के बाहर कार में बैठा था। इस बीच अचानक पहुंचे चार-पांच अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने धनंजय को पीटते हुए गोली मार दी।

अश्लील वीडियो बनाकर सहपाठी को भेजा , सहपाठी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया

ग्रेटर नोएडा। इकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 10वीं की छात्र का वीडियो उसके सहपाठी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद से छात्रा मानसिक तनाव में है। अब परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी कक्षा 10 में पढ़ती है। बेटी के साथ ही गांव का एक छात्र भी पढ़ता है जिससे बेटी की दोस्ती हो गई थी। करीब डेढ़ साल पहले उनकी बेटी ने अपना एक अश्लील वीडियो बनाकर सहपाठी को भेज था। आरोप है कि सहपाठी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो वायरल हो गया है। इकोटेक तीन कोतवाली पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


Advertisement: Baba Ramdev Jayanti


 

शनिवार, 7 सितंबर 2024

टेली कॉलिंग सेंटर से ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

 इंदिरापुरम। पुलिस ने मिनी ट्रैवलर बस में बैठकर एनसीआर के लोगों को टेली कॉलिंग के जरिए जाल में फंसाकर ढाई करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य डेढ़ साल से ठगी कर रहे थे। तीनों यूट्यूब के लिए वीडियो शूट करने के बहाने दो हजार रुपये प्रतिदिन किराये पर मिनी बस लाते थे। तीनों शातिर क्रेडिट कार्ड धारकों को कॉल करके उन्हें रिडीम प्वाइंट का झांसा देकर निवेश कराते थे। पुलिस को तीनों से मिनी ट्रैवलर बस, 20 फोन, 16 सिम कार्ड, क्रेडिट कार्ड धारकों के नाम और नंबर लिखे 31 पेज, 30 बैटरियां, चार चेकबुक और किराये अनुबंध की तीन कापियां बरामद की है।

मूलचंद शर्मा की संपत्ति में 5 वर्षों में 21 करोड़ का हुआ इजाफा

 बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से प्रत्याशी और मौजूदा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा की पांच वर्ष में लगभग 21 करोड़ रुपये की संपत्ति बढ़ गई है। मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को जिला उप निर्वाचन अधिकारी कार्यालय बल्लभगढ़ में अपने नामांकन में दिए शपथ पत्र में चल-अचल संपत्ति का विवरण दिया है। उनकी कुल संपत्ति 33 करोड़ 50 लाख 69 हजार 620 रुपये दिखाई है। 2019 में उनकी कुल संपत्ति 12 करोड़ 44 लाख रुपये थी।

शपथपत्र में भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा (60) ने पत्नी पूनम शर्मा, बेटे नवीन वशिष्ठ और बेटी साक्षी शर्मा की संपत्ति का विवरण दिया है। इस दौरान उन्होंने शपथ पत्र में बताया है कि उनके ऊपर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। शपथ पत्र के अनुसार उनकी चल संपत्ति 11 करोड़ 15 लाख 69 हजार 620 करोड़ रुपये दिखाई है। मूलचंद शर्मा के बैंक खातों में 14 लाख रुपये हैं। उनके पास अठारह लाख 98 हजार 140 रुपये के जेवर हैं। पत्नी के बैंक खातों में एक करोड़ 82 लाख 68 हजार 262 रुपये हैं। उनकी पत्नी के पास 35 लाख 40 हजार 320 रुपये के जेवर हैं। इसके अलावा मूलचंद शर्मा के बच्चों के नाम 6 करोड़ 14 लाख 97 हजार की चल संपत्ति है। 2019 में उनकी कुल चल-अचल संपत्ति 12 करोड़ 44 लाख 58 हजार 622 थी।
कैबिनेट मंत्री के पास अचल संपत्ति 20 करोड़ 35 लाख रुपये है। इस बार नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उनकी पत्नी पूनम शर्मा के पास भी चार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर 13 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की जमीन है। इसमें खेती की जमीन के अलावा अन्य जमीन भी शामिल है, जो उन्होंने खरीदी हुई है।

कानून के दुरुपयोग पर उपभोक्ता पर लगाया जुर्माना

गुरुग्राम। उपभोक्ता आयोग ने एक याचिकाकर्ता द्वारा पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और बिल्डर कंपनी यूनिटेक लिमिटेड के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। आयोग ने मामले को कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग करार देते हुए याचिकाकर्ता पर ही एक लाख का जुर्माना लगाया है। आयोग ने आदेश दिया है कि जुर्माने की इस राशि को उपभोक्ता को 45 दिनों के भीतर पीएनबी हाउसिंग को देना होगा।

द्वारका,नई दिल्ली के रहने वाले याचिकाकर्ता कामलनयन गुप्ता और उनकी पत्नी ने 2011 में बिल्डर कंपनी यूनिटेक लिमिटेड द्वारा यूनिटेक साउथ पार्क सेक्टर- 70 में विकसित एक आवासीय अपार्टमेंट बुक किया था। अपार्टमेंट की कीमत करीब 78.84 लाख रुपये थी। इसके लिए याचिकाकर्ता ने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस से 64 लाख का लोन लिया था। अपार्टमेंट को तीन साल में हैंडओवर करने की समय सीमा थी, लेकिन यूनिटेक लिमिटेड ने समय पर संपत्ति का कब्जा नहीं सौंपा था। इसके चलते, याचिकाकर्ता ने उपभोक्ता आयोग में बिल्डर कंपनी यूनिटेक और पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। याचिका दाखिल कर दी। इस पर सुनवाई करते हुए आयोग ने माना कि उपभोक्ता को पूरा पैसा बिल्डर कंपनी से वापस मिल चुका है। ऐसे में उसने अनावश्यक ही आयोग का समय बर्बाद किया है। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए आयोग ने उपभोक्ता की अर्जी को खारिज करते हुए उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। साथ ही आदेश दिया उपभोक्ता पीएनबी हाउसिंग लोन कंपनी को उसकी राशि भी चुकाए।

पॉलिसी न होने से ई-वाहनों की खरीद में गिरावट, रोड टैक्स में छूट बंद

 राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण मंहगा हो गया है। ई-वाहन पॉलिसी के समाप्त होने से रोड टैक्स में मिल रही छूट खरीदारों को नहीं मिल रहा है। इस वजह से ई-वाहन खरीदने पर पंजीकरण 10 फीसदी तक मंहगा हो गया है। ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार की ईवी पाॅलिसी 30 जून का समाप्त हो चुकी है। इसे कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है। लेकिन अब इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

इसकी जगह पर नई ईवी पॉलिसी 2.0 लागू की जाएगी। लेकिन यह कब लागू होगी इसको लेकर अभी फिलहाल परिवहन विभाग की ओर से कोई तारीख तय नहीं की गई है। मौजूदा समय में पाॅलिसी नहीं लागू होने से नए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर ग्राहकों को कोई सब्सिडी नहीं मिल रही है।

दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि दिसंबर 2025 तक कुल पंजीकरण होने वाले वाहनों में से 25 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन हो। अगस्त 2020 से देखें दो अब तक दिल्ली में दो लाख 15 हजार इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हुए हैं। साल प्रति साल इन वाहनों का प्रतिशत बढ़ भी रहा था। लेकिन अब इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई है। वाहनों की खरीद में गिरावट आने को लेकर कई ई-वाहन विक्रेता नौ सितंबर को दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलाेत से मुलाकात भी करेंगे।


बढ़ते पर्यटक हिल स्टेशनों के लिए गंभीर खतरा

 जयशंकरन नांबियार और श्याम कुमार वीएम की पीठ ने वायनाड भूस्खलन के बाद शुरू किए एक मामले में सख्त टिप्पणी की। पीठ ने कहा कि हिल स्टेशनों में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को सीमित करने की जरूरत है। केरल के वायनाड जिले में जुलाई में मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में आए भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी थी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। अब हाईकोर्ट ने हिल स्टेशनों पर बढ़ते पर्यटकों की संख्या पर चिंता जताई है। उसने शुक्रवार को केरल सरकार से 25 अक्तूबर तक राज्य के सभी हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की क्षमता के बारे में एक रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। 

अदालत ने कहा, 'केरल के हिल स्टेशन भारत में सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले पर्यटन स्थलों में से हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या और विशेषज्ञों की राय के बिना बने बुनियादी ढांचे हिल स्टेशनों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। इमारतों और मनोरंजन सुविधाओं की बढ़ती संख्या के कारण पहाड़ियों पर कंक्रीट का बोझ बढ़ गया है और समतलीकरण गतिविधियों के साथ मिलकर इन्हें राज्य के विभिन्न स्थानों में भूस्खलन का प्रमुख कारण माना जा रहा है।'


अदालत ने कहा कि पर्यटकों की क्षमता का अनुमान लगाना, राज्य में हिल स्टेशनों में प्रवेश करने वाले वाहनों और आगंतुकों की संख्या को सीमित करना सभी के हित में है।

खिलाड़ियों का नहीं कांग्रेस का आंदोलन था....: बृजभूषण

 पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह भड़क गए। उन्होंने कहा कि विनेश और बजरंग ने राजनीति के लिए बेटियों का इस्तेमाल किया, बेटियों को बदनाम किया। वे बेटियों के सम्मान के लिए नहीं लड़ रहे थे, वे राजनीति के लिए लड़ रहे थे। गोंडा में भारतीय पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी 2023 में जब जंतर-मंतर पर धरना शुरू हुआ था तो मैंने पहले दिन कहा था कि यह खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं है, इसके पीछे कांग्रेस है। विशेषकर भूपेंद्र हुड्डा, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी। 

इनके कारण हरियाणा की बेटियों को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं, इसके लिए भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा और ये प्रदर्शनकारी जिम्मेदार हैं। वे उस दिन क्या जवाब देंगे जब यह साबित हो जाएगा कि जिस घटना के आरोप लगाए जा रहे हैं, उस दिन मैं दिल्ली में मौजूद नहीं था? उन्होंने राजनीति के लिए बेटियों का इस्तेमाल किया, बेटियों को बदनाम किया। वे बेटियों के सम्मान के लिए नहीं लड़ रहे थे, वे राजनीति के लिए लड़ रहे थे। 

Sharat Chander Bose Jayaanti: Tarun Bhardwaj


 

Whatsapp Gyan!


 

Whatsapp Gyan!


 

बुधवार, 4 सितंबर 2024

Whatsapp Gyan


 

Dr Radha Krishnan Jayanti


 

Whatsapp Gyan


 

Whatsapp Gyan


 

Advt.


 

Advertisement Haryali Teez: Tarun Bhardwaj


 

रविवार, 1 सितंबर 2024

अधिग्रहीत होने वाली जमीन पर अवैध निर्माण कर रहें लोग

 ग्रेटर नोएडा। एयरपोर्ट के दूसरे व तीसरे चरण में अधिग्रहीत की जाने वाली आबादी के आसपास खेतों में अवैध निर्माण कर बाहरी किसान अनुचित लाभ लेने की जुगत में हैं। निर्माण कार्य का मुआवजा उठाने के प्रयासों में जुटे लोगों की स्थानीय ग्रामीणों ने शिकायत भी की है। तीसरे चरण के लिए जेवर के 14 गांव की 2,053 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही इस क्षेत्र में बड़े स्तर पर लोगों ने अवैध रूप से नव निर्माण शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मिलीभगत से सब हो रहा है नव निर्माण का भी मुआवजे की लिए सर्वे हो रहे है, जबकि शासन ने दिसंबर में नव निर्माण के भुगतान पर रोक लगा दी थी।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जेवर के विस्तारीकरण के दूसरे चरण में रन्हेरा, कुरैब, करौली बांगर, दयानतपुर, बीरमपुर, व मुढ़रह की 1,181 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया। साथ ही रन्हेरा, कुरैब, करौली बांगर के माजरा नगला हुकमसिंह का विस्थापन किया जा रहा है। वहीं, एयरपोर्ट के तीसरे चरण में जेवर के थोरा, बंकापुर, नीमका, खाजपुर, चौरोली, रामनेर, बनवारीवास, किशोरपुर, रोही, साबौंता, जेवर बांगर, मुकीमपुर सिवारा, दयानतपुर, पारौही कुल 14 गांव की 2,053 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इस जमीन का शासन के आदेशों के बाद एसआईए सर्वे का काम भी गौतमबुद्ध विश्वद्यिालय की टीम ने पूरा कर लिया है। विशेषज्ञ समूह की बैठक के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। जिसके बाद अब कभी भी अधिग्रहण के लिए धारा 11 की अधिसूचना का प्रकाशन किया जा सकता है। लेकिन, इस जमीन के अधिग्रहण की भनक लगते ही कुछ स्थानीय लोगों के अलावा दिल्ली एनसीआर व हरियाणा में रहने वाले लोगो ने बड़ी संख्या में जमीन खरीदते हुए उसपर मुआवजा व विस्थापन टाउनशिप में प्लॉट के लालच में अवैध निर्माण खड़ा करना शुरू कर दिया। 

छह दिन डिजिटल अरेस्ट रख बैंक के प्रोजेक्ट मैनेजर से 52 लाख की ठगी

 नोएडा। साइबर जालसाजों ने मनी लांड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर बैंक के प्रोजेक्ट मैनेजर से 52 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल केस में शामिल होने का झांसा देकर अकाउंट की जांच के नाम पर 52 लाख की रकम ट्रांसफर कराए। इस दौरान छह दिनों तक पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट रखा गया। जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तब पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सेक्टर-20 निवासी जयराज शर्मा नोएडा के यस बैंक में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। उनके पास 11 अगस्त को टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑफ इंडिया के अधिकारी के नाम से कॉल आई थी। कॉलर ने कहा उनका मोबाइल नंबर किसी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया गया है। दो घंटे में नंबर बंद हो जाएगा। इसके बाद मोबाइल में एक दबाने के लिए कहा गया। इस पर क्लिक करते ही कथित रूप से मुंबई के साइबर क्राइम ब्रांच के अधिकारी से बात हुई।  जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल के सात करोड़ रुपये की मनी लॉंड्रिंग केस में संलिप्तता है।  इसके बाद जालसाजों ने कहा, उनके खिलाफ कोलाबा मुंबई में मुकदमा दर्ज है। यह कहते हुए जालसाजों ने स्काइप कॉल पर पीड़ित को ले लिया। फिर मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की और एक कथित एफआईआर व नोटिस दिखाया। बताया गया कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इस कारण किसी को जानकारी दी तो कार्रवाई होगी। इस दौरान 11 से 17 अगस्त छह दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया और लगातार निगरानी की गई। इसके बाद डरा धमका कर अकाउंट की जांच के नाम पर 52 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और उन खातों की जांच की जा रही है, जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है।

ग्रेटर नोएडा : दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

 एयरपोर्ट में जमीन जाने की वजह से पैतृक हिस्सों को लेकर लोग एक दूसरे की जान लेने पर तुले हुए हैं। रन्हेरा गांव में शनिवार को 90 गज पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर तीन भाई आमने सामने आ गए। खूनी संघर्ष में तीनों घायल हो गए। एक भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। 

पुलिस ने बताया कि रन्हेरा निवासी अनिल कुमार कई वर्ष पूर्व अपनी पैतृक जमीन गांव के ही एक व्यक्ति को बेचकर खुर्जा रहने लगा था। रन्हेरा गांव एयरपोर्ट के दूसरे चरण में विस्थापित होना है। ऐसे में विस्थापित परिवारों को टाउनशिप में मकान और विस्थापन प्रभावित व्यक्तियों को नौकरी के बदले 5 लाख मुआवजा दिया जाना हैं।

इंजीनियर युवती को तीन घंटे डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठे पांच लाख

 नोएडा। पार्सल में ड्रग्स और क्रेडिट कार्ड समेत अन्य आपत्तिजनक सामान होने का डर दिखाकर साइबर जालसाजों ने आईटी इंजिनियर युवती को तीन घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। साथ ही उसे जेल भेजने की धमकी देकर अलग-अलग खातों में कई बार में पांच लाख रुपये ट्रांसफर भी करा लिए। डरी सहमी युवती ने निजी बैंक से लोन लेकर तीन बार में जालसाजों द्वारा बताए गए खाते में रकम ट्रांसफर की। पीड़िता ने मामले की शिकायत सेक्टर-58 थाने की पुलिस से की है। जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है, वह कामगारों के बताए जा रहे हैं।


मूलरूप से आगरा निवासी श्वेता सविता ने बताया कि सेक्टर-62 स्थित आईटी कंपनी में वह इंजीनियर हैं। 27 अगस्त को जब वह कमरे पर थीं तभी उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने बताया कि वह कस्टम विभाग से बोल रहा है और सविता के नाम से भेजे जा रहे पार्सल में आपत्तिजनक सामान है। बताया गया कि शिकायतकर्ता की पहचान का गलत इस्तेमाल हुआ है। ऐसे में धन शोधन समेत अन्य मामले भी दर्ज करने की तैयारी है। सफाई देने के लिए पीड़िता को मुंबई आना होगा। इन सबसे बचने के लिए कथित कस्टम अधिकारी ने वीडियो कॉल के जरिए पूछताछ करने का विकल्प दिया। युवती के हामी भरते ही कॉल मुंबई पुलिस के कथित अधिकारी को ट्रांसफर कर दी गई। जांच की प्रक्रिया बताकर ठगों ने युवती से बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर ली। शिकायतकर्ता युवती का कहना है कि ठगी की जानकारी बहन को छोड़कर किसी भी परिजन को नहीं दी है। अगर उन्हें पता चलेगा टूट जाएंगे। युवती का कहना है कि पांच लाख रुपये बचत करने में उसे सालों लग जाएंगे। अब हर महीने लोन की किस्त देनी होगी। डिजिटल अरेस्ट होने के बाद युवती को इतना डरा दिया गया था कि वह रोने लग गई थी। ठगों ने उससे कहा कि अगर पूछताछ संबंधी जानकारी किसी से उसने साझा की तो राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ समेत अन्य धाराओं में भी मामले दर्ज होंगे। जब खाते से पूरी रकम ट्रांसफर हो गई तो ठगों ने उससे संपर्क तोड़ दिया।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर मौत

तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है। घटना जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों में हुई। पुलिस ने दोनों ही मामलों पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के लिए दोनों शवों को अस्पताल लाकर पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार पहली घटना जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के बैरिहा गांव में हुई, जहां 28 वर्षीय महिला मीना नापित मवेशियों के लिए चारा काटने जंगल की ओर गई थी, तभी तेज बारिश हुई और आसमान में गड़गड़हट शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए महिला वहां से दौड़ी और कुछ ही दूर स्थित एक महुआ के पेड़ के नीची जा कर खड़ी हो गई। 

तभी आकाशीय बिजली महुआ के पेड़ के समीप गिर गई, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जंगल में और भी लोग मौजूद थे, लेकिन महिला से काफी दूर थे। बिजली गिरने के बाद जंगल में अन्य मौजूद लोग घटनास्थल पहुंचे, जहां महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। जिसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कारवाई शुरू कर दी।

शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष बनीं प्रो. कीर्ति पांडेय

 प्रो. कीर्ति पांडेय की नियुक्ति के बाद माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग में लंबित लगभग 20 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया गति पकड़ेगी। प्रदेश में एकीकृत शिक्षक भर्ती के लिए इस आयोग का गठन किया गया है। गोरखपुर यूनिवर्सिटी की समाजशास्त्र विभाग की प्रो. कीर्ति पांडेय को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीते वर्ष शासन ने प्रदेश में बेसिक शिक्षा से माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती के लिए इस आयोग का गठन किया था।

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह बने वायुसेना के उपप्रमुख

 एयर मार्शल तेजिंदर सिंह एक लड़ाकू स्क्वाड्रन, रडार स्टेशन और एक प्रमुख लड़ाकू बेस की कमान संभाल चुके हैं। इसके साथ ही वह जम्मू-कश्मीर के एयर ऑफिसर कमांडिंग भी थे। एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने रविवार को भारतीय वायुसेना के उपप्रमुख का पदभार संभाला। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। वायु सेना के मुख्यालय (वायु भवन) में कार्यभार संभालने के बाद एयर मार्शल ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि दी। 

केसी त्यागी के इस्तीफे के बाद सियासी गलियारे में अटकलों का दौर

 बिहार विधानसभा चुनाव के लगभग एक साल पहले ही नीतीश कुमार के खास सहयोगी केसी त्यागी का यह इस्तीफा कई मामलों में लोगों को चौंका रहा है। लंबे समय से इस बात की चर्चा चल रही थी कि जदयू केसी त्यागी को राज्यसभा भेज सकती है।

केसी त्यागी को जदयू का मुख्य प्रवक्ता और नीतीश कुमार के दाहिने हाथ के तौर पर देखा जाता रहा है। जब भी बिहार सरकार या नीतीश कुमार का राजनीतिक तौर पर कहीं बचाव करना होता था, पार्टी की तरफ से केसी त्यागी ही सबसे पहले सामने आते थे और मजबूत तर्कों के साथ बिहार सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड का बचाव करते थे, लेकिन अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। 

अंबाला की पूर्व मेयर शक्ति रानी ने थामा कमल

 भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि रैली में अमित शाह को लेकर कई लोगों ने अफवाह फैलाई लेकिन पार्टी ने कभी नहीं कहा कि अमित शाह आ रहे हैं। यह विपक्ष की चाल है। हमें कांग्रेस के झूठ से बचना है। कांग्रेस की काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी। भाजपा का सच चलेगा, कांग्रेस का झूठ नहीं।

उन्होंने कहा कि हमने सीएम नायब सिंह सैनी का छोटा सा ट्रेलर देखा है। फिल्म अभी आनी बाकी है। नायब सिंह की सोच ही हरियाणा प्रदेश को नंबर वन बनाएगी। मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि आज जो उत्साह देखने को मिला है, उससे हमें विश्वास हो गया है कि आने वाली सरकार भाजपा की है। आपके विश्वास और आपकी ताकत से भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी।

नायब सिंह सैनी दोबारा सीएम बनेंगे
बीजेपी में आए रामकुमार गौतम ने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु उन्हें उलाहना दे रहे थे और कह रहे थे कि नकली दादा और नकली पोते किसी काम के नहीं, असली पोते ही काम आते हैं। इसीलिए वह अब यहां पर हैं। नायब सैनी में गुण हैं। वह 200 फीसदी दावा कर सकते हैं कि नायब सिंह सैनी दोबारा सीएम बनेंगे।

रामकुमार गौतम सहित कई MLA भाजपा में शामिल

 हरियाणा में आगामी चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने जींद में एक बड़ी जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, पार्टी प्रभारी विप्लव देव, रामकुमार गौतम, जोगीराम सिहाग समेत कई बड़े नेता पहुंचे। इस रैली में कई दिग्गज नेताओं के भाजपा में शामिल होने की खबर ने सियासी हलचल मचा दी है।

Whatsapp Gyan


 

Whatsapp Gyan


 

Vote Against Economic Exploitation


 

Rajiv Gandhi Jayanti


 

सोमवार, 19 अगस्त 2024

Whatsapp Gyan


 

Whatsapp Gyan


 

Ramesh Chander Sharma ji Puniya Thithi


 

bajirao Peshwa ji


 

Neeta ji Naman!!


 

गुरुवार, 15 अगस्त 2024

सेक्टर 112 आर डब्लू ए ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

नोएडा। नोएडा में लगभग सभी आर डब्लू ए ने स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सेक्टर 112 में भी 15 अगस्त के दिन ध्वजा रोहन कर मिठाईया बांटी व् बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 

स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रिय संयोजक तरुण भरद्वाज व् आर डब्लू ए अध्यक्ष नागेंद्र यादव ने  ध्वजा रोहन किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रिय संयोजक तरुण भरद्वाज ने सभी सेक्टर वासियो को सम्बोधित करते हुए देश की आजादी के वीर बलिदानी सपूतो को याद किया व् कहा कि आजादी का मतलब कुछ लोग गलत ले रहे है आजादी का सही अर्थ है कर्तव्य और जिम्मेदारी।  उन्होंने कहा कि हमें इतिहास से सीख लेते हुए देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए। 

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रिय संयोजक तरुण भरद्वाज व् आर डब्लू ए अध्यक्ष नागेंद्र यादव और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया और टीम में शामिल मोहित यादव, अमित यादव, अनिल यादव, आर के शर्मा, धीरेन्द्र वर्मा, दीपक दत्ता भरद्वाज, विकास चौधरी, अरविन्द आदि सभी सेक्टर वासिओ को बधाई देते हुए सफल कार्यक्रम सेक्टर की भलाई के लिए प्रयासों की तारीफ की। 


नॉएडा प्राधिकरण के CEO ने ध्वजारोहण किया

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सैक्टर 6 स्थित इंदिरा गाँधी कला केंद्र के परिसर में नौएडा प्राधिकरण द्वारा ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

14th August


 

Quotes


 

DRK


 

Zoom Appliances Private Limited


 

Independence Day wishes





 

थाना इंचार्ज की कुर्सी पर बैठ गया बंदर, पुलिसकर्मी ने दी सलामी

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामनगरी में एक ऐसा दृश्य नजर आया जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर राम जन्म भूमि थाने की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें राम जन्मभूमि थाना इंचार्ज की कुर्सी पर अचानक बंदर आकर बैठ गया है। इस पर एसओ रामजन्म भूमि देवेंद्र पांडे बंदर को सलामी देते नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 


उन्होंने कहा कि बंदर हनुमान जी का प्रतिरूप है इसीलिए उनको सलामी दी है। इस पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि पुलिसकर्मी ने अपने सीनियर की कुर्सी का सम्मान किया तो कुछ ने कहा कि पुलिसकर्मी ने हनुमान जी को सलामी दी। #Hinduism

UP: लड्डू खाकर बेहोश हुईं महिला जज, दुकान मालिक-कर्मचारियों पर केस

 लखनऊ के गोमतीनगर स्थित नीलकंठ स्वीट्स के मालिक व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि यहां से खरीदे बूंदी के लड्डू खाने से लखनऊ जिला न्यायालय में तैनात एडिशनल जिला जज (एडीजे) कु. मंजुला सरकार, उनकी बहन व नौकरानी बीमार हो गई। एडीजे को तो अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पुलिस से की शिकायत के मुताबिक गोमतीनगर विस्तार निवासी एडीजे मंजुला सरकार ने 31 जुलाई को शाम साढ़े विजयखंड स्थित मिठाई की दुकान से 250 ग्राम बूंदी के लड्डू और अन्य मिठाई खरीदी थी। घर पहुंचकर उन्होंने, उनकी बहन मधुलिका और नौकरानी अनीता ने लड्डू खाए। तीनों की तबियत बिगड़ गई। 

Independence Day wishes: Tarun Bhardwaj, National Cordinator, Congress Party


 

ईरान ने दी शुभकामनाएं

 ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान मित्र राष्ट्र और भारत गणराज्य की सरकार को उनके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देता है। सर्वांगीण संबंधों को मजबूत करना दोनों देशों के आपसी एजेंडे में है।'

अमेरिका ने दी भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

 अमेरिका के राज्य सचिव एंटनी ब्लिंकन ने दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों के उज्ज्वल भविष्य की भविष्यवाणी की। साथ ही कहा कि दोनों देश एक गहरा रिश्ता साझा करते हैं, जो लोकतंत्र, स्वतंत्रता और मानव गरिमा के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है। 

Whatsapp Gyan

 


whatsapp Gyan


 

ekadashi wishes


 

शुक्रवार, 9 अगस्त 2024

DRK CONSULTING


 

Whatsapp Gyan


 

ठगों : बड़ी कंपनियों के नाम पर करते वसूली, 15 आरोपी गिरफ्तार

 अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने खुलासा किया है। सेक्टर 59 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर के संचालक समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस की टीम ने फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले मास्टरमाइंड मुंबई निवासी निखिल राणा समेत 15 आरोपियों को दबोच लिया है। यह जालसाज अमेरिकी नागरिकों को टारगेट कर उनके कंप्यूटर लैपटॉप पर पॉप अप मैसेज भेजते थे और सिस्टम को हैक कर देते थे। इसके बाद तकनीकी सहायता के नाम पर माइक्रोसॉफ्ट या अन्य बड़ी कंपनियों के नाम पर वसूली करते थे। अमेरिकी नागरिकों से जालसाज क्रिप्टो करेंसी में रकम लेते थे और बाद में उसे कैश करते थे। पुलिस पूछताछ में मास्टरमाइंड ने बताया कि वह एक महीने से नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा था और इसके पहले वह मुंबई में इसी तरह का काम कर रहा था।

मारपीट कर तीन तलाक दे विवाहिता को घर से निकाला

 थाना कोतवाली छर्रा के मोहल्ला किला निवासी एक विवाहिता को ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्वार्सी के पटवारी नगला निवासी जाहिद पुत्र शम्मी ने अपनी पुत्री रेशमा बेगम की शादी लगभग तीन माह पूर्व कस्बा छर्रा के मोहल्ला किला निवासी अंसार पुत्र समसुद्दीन के साथ की थी। शादी के लगभग एक माह बाद से ही ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग की तिथियां जारी, 20 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण

 UP NEET UG 2024: यूपी के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। पंजीकरण प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार विस्तृत कार्यक्रम नीचे जान सकते हैं। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (DMET), उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक (UP NEET UG 2024) काउंसलिंग के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 20 अगस्त को खुलेगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in. के माध्यम से काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। शेड्यूल के मुताबिक, यूपी नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 अगस्त तक जारी रहेगी। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में राज्य कोटे की 85 फीसदी सीटों और निजी मेडिकल कॉलेजों में सभी एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर प्रवेश नीट यूजी मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

UP News: वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को मुस्लिम जमात का खुला समर्थन

 ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड को लेकर एक बिल सांसद में लाई है। इस बिल से भूमाफिया से मिलकर वक्फ की संपत्ति को बेचने व लीज पर देने के कारोबार पर लगाम लगेगी। केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड से संबंधित एक कानून बनाने की प्रक्रिया में वक्फ संशोधन बिल पेश किया है। जिसका सुन्नी सूफी बरेलवी मुसलमानों के संगठन मुस्लिम जमात ने खुला समर्थन देने का एलान किया। कहा गया है कि ये वक्फ बोर्ड संशोधन बिल मुसलमानों की आर्थिक तंगी को दूर करेगा। बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात की बैठक शुक्रवार को ग्रांड मुफ्ती हाउस में हुई। इसमें वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड को लेकर एक बिल सांसद में लाई है। इस बिल से भू माफिया से मिलकर वक्फ की संपत्ति को बेचने व लीज पर देने के कारोबार पर लगाम लगेगी।

सीएए के तहत नागरिकता के आवेदकों को आ रहीं दिक्कतें

 केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि केंद्र या राज्य सरकारों या भारत में अर्ध न्यायिक निकाय की ओर से जारी जारी ऐसा कोई भी दस्तावेज स्वीकार किया जाएगा, जो यह साबित करता है कि माता-पिता, दादा-दादी या परदादा- परदादी तीन देशों में से किसी एक के नागरिक हैं या थे। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के तहत जारी नियमों पर स्पष्टीकरण जारी किया। सीएए के तहत अफगानिस्तान, बांग्लादेश या पाकिस्तान से आने वाले उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने घोषणा की कि केंद्र या राज्य सरकारों या भारत में अर्ध न्यायिक निकाय की ओर से जारी जारी ऐसा कोई भी दस्तावेज स्वीकार किया जाएगा, जो यह साबित करता है कि माता-पिता, दादा-दादी या परदादा- परदादी तीनों देशों में से किसी एक के नागरिक हैं या थे। 

धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष

 राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। संविधान के अनुच्छेद 67 के तहत विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगा। 

लोकसभा ने भारतीय वायुयान विधेयक को दी मंजूरी

 लोकसभा ने शुक्रवार को 90 साल पुराने विमान अधिनियम को बदलने और विमानन क्षेत्र में कारोबार को और आसान बनाने के लिए एक विधेयक पारित किया। भारतीय वायुयान विधेयक 2024 में अनावश्यकताओं को दूर करने और विमान अधिनियम, 1934 को बदलने का प्रावधान है - जिसे 21 बार संशोधित किया गया है। निचले सदन में विधेयक को पारित करने के लिए पेश करते हुए, नागरिक विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि मंत्रालय हवाई किराए में बढ़ोत्तरी समेत लोगों की शिकायतों को दूर करने और समय पर प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए एक बेहतर ऑनलाइन तंत्र स्थापित करेगा।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर विपक्ष की चुप्पी 'दुर्भाग्यपूर्ण'- अनुराग ठाकुर

 भाजपा सांसदों ने शुक्रवार को विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की स्थिति पर उनकी चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है। बांग्लादेश में सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद से हिंसा में कई हिंदू मंदिरों, घरों और व्यवसायों में तोड़फोड़ की गई है, जिससे नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर उनकी सरकार के खिलाफ घातक विरोध प्रदर्शनों के बाद देश में उथल-पुथल मच गई है। लोकसभा के शून्यकाल के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर यह आरोप लगाकर हमला करने की कोशिश की कि उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में कुछ नहीं कहा है। उन्होंने कहा, जब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कार्यभार संभाला था, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी थी, लेकिन साथ ही उन्होंने उनसे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा था।

लोकसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। संसद का मौजूदा सत्र 12 अगस्त को समाप्त होने वाला था, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। वहीं आज ही राज्यसभा की कार्यवाही भी अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले ओम बिरला ने कहा कि सदन की उत्पादकता 130 प्रतिशत से अधिक रही। इस सत्र के दौरान सदन ने वित्त विधेयक, 2024 और विनियोग विधेयक, 2024 सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए - जो केंद्रीय बजट के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, जम्मू और कश्मीर विनियोग विधेयक, 2024 और भारतीय विमान विधेयक, 2024 पारित किए गए चार विधेयकों में से थे। सत्र में वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन के लिए एक विधेयक भी पेश किया गया, जिसे बाद में इसके प्रावधानों पर विपक्षी सदस्यों के विरोध के बीच संसद की एक संयुक्त समिति को भेज दिया गया।

ट्रम्प ने हैरिस की बुद्धिमत्ता पर सवाल उठाए

 रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने मार-ए-लागो एस्टेट में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्होंने उनके साथ तीन बहसों के लिए सहमति जताई है; एबीसी ने पुष्टि की है कि वह 10 सितंबर को एक बहस की मेजबानी करेगा।

रूस-यूक्रेन युद्ध : सुपरमार्केट हमले में मरने वालों की संख्या 12 हुई

 यूक्रेन का कहना है कि रूसी तोपखाने ने पूर्वी शहर कोस्टियनटिनिव्का में एक सुपरमार्केट और डाकघर पर हमला किया, जिसमें कम से कम 12 लोग मारे गए और 44 घायल हो गए।पेंटागन का कहना है कि यूक्रेन का रूस में प्रवेश, कीव द्वारा अमेरिकी हथियारों के उपयोग के संबंध में अमेरिकी नीति के अनुरूप है।रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने यूक्रेनी सैनिकों द्वारा क्षेत्र पर हमला करने के कारण कुर्स्क में संघीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। यूक्रेन ने अग्रिम मोर्चे से सैकड़ों किलोमीटर पीछे लिपेत्स्क स्थित रूसी हवाई अड्डे पर बड़ा हवाई हमला किया है ।

गुरुवार, 8 अगस्त 2024

WHATSAPP GYAN

 


मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़े तो गंभीर परिणाम होंगे: अमेरिका

मिडिल ईस्ट में जंग के हालात बने हुए हैं. ईरान और इजरायल के बीच जहां भारी तनाव देखा जा रहा है, वहीं लेबनान के हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच कभी भी लड़ाई छिड़ सकती है. ऐसे में अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के लेकर चेतावानी दी है. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि ईरान और इजरायल को और इजरायल को सूचित किया गया है कि उनके बीच संघर्ष नहीं बढ़ना चाहिए ये किसी के भी हित में नहीं हैं.

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ''हम मध्य पूर्व में तनाव कम करने और संघर्ष को फैलने से रोकने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में हम इस के भागीदारों के साथ लगातार संपर्क में हैं. उनसे बातचीत में हमने एक आम सहमति सुनी है. किसी को भी इस संघर्ष को नहीं बढ़ाना चाहिए. हम सहयोगियों और भागीदारों के साथ गहन कूटनीति में लगे हुए हैं. ईरान और इजराइल को संघर्ष रोकने का संदेश दिया है.''

जाम से निजात के लिए डीएनडी लूप रोड में होगा बदलाव

नोएडा। जाम की समस्या को दूर करने के लिए डीएनडी लूप रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। नोएडा से दिल्ली के बीच लिंक रोड व डीएनडी लूप रोड पर क्षमता से करीब साढ़े छह गुना अधिक वाहनों का दबाव है। इसके कारण आए दिन इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा चिल्ला से सेक्टर-18 फ्लाईओवर तक लिंक रोड के भी चौड़ीकरण का प्रस्ताव नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने प्राधिकरण को भेजा है। इससे करीब पांच लाख से अधिक वाहन चालकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
दरअसल, डीएनडी लूप रोड और महामाया से चिल्ला बॉर्डर के बीच वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए करीब 70 हजार वाहनों की क्षमता वाली सड़क बनाई गई है। समय के साथ इन सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ता गया। मौजूदा समय में रोज करीब पांच लाख से अधिक वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। वाहनों की क्षमता इससे अधिक होने या किसी वाहन के खराब होने की हालत में स्थिति और खराब हो जाती है। डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद का कहना है कि वाहनों के अधिक दबाव को कम करने के लिए शहर के व्यस्ततम सड़कों का सर्वे कराया गया। इसमें डीएनडी लूप से नोएडा दिल्ली लिंक रोड पर सर्वाधिक दबाव है। कई स्थानों पर बॉटलनेक की स्थिति बन रही है। इसे दूर करने के लिए नोएडा प्राधिकरण डीएनडी लूप रोड को और चौैड़ा कराएगा। 

100 करोड़ से ऊपर के बकाएदारों के विरुद्ध हो कार्रवाई

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने मंत्री नंदी के सामने नोएडा प्राधिकरण के बड़े बकायेदारों की सूची रखी। जिसमें 100 करोड़ से अधिक के बकाएदारों की संख्या अधिक होने पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बड़े बकाएदारों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। इसमें ग्रुप हाउसिंग और वाणिज्यिक बिल्डरों के अलावा दूसरे अन्य विभागों के आवंटी शामिल हैं।

स्थानांतरण के बाद भी वर्षों से तैनात अधिकारी-कर्मचारी होंगे निलंबित : नंदी

 नोएडा। स्थानांतरण के बाद भी नोएडा में जमे अधिकारी-कर्मचारी निलंबित होंगे। विभागीय कार्रवाई के बाद उनकी बर्खास्तगी की संस्तुति भी की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री ने पिकअप भवन सभागार लखनऊ में नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक में सीधे तौर पर यह बात कहीं। उन्होंने कहा, कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए ही स्थानांतरण की प्रक्रिया निर्धारित की गई है, जो भी अधिकारी व कर्मचारी स्थानांतरण के नियमों का पालन नहीं करेगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

मंत्री ने कहा, अगर महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों-कर्मचारियों की कमी है तो प्रतिनियुक्ति के आधार पर भर्ती के लिए नोएडा प्राधिकरण विज्ञापन निकाले।  बैठक में औद्योगिक विकास के प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर, प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम, एसीईओ संजय खत्री, एसीईओ वंदना त्रिपाठी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा करे सरकार, हालात पर जताया दुख

बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद हिंदुओं के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार पर पद्य विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने गहरा दुख जताया है। सरकार से अपील की कि बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा के उपाय किए जाएं। इसके लिए सभी को एकजुट होना चाहिए। जगदगुरु ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार को बांग्लादेश के हिंदुओं की चिंता करनी चाहिए। अभी तक सरकार ने इस दिशा में जो कदम उठाए हैं, वह संतोषजनक हैं। बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद कुछ ताकतें हिंदुओं को नुकसान पहुंंचा रही हैं। सरकार से अपील की कि हिंदुओं की चिंता करें। आह्वान किया है कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए देश की सभी ताकतें एकजुट हों। जगद्गुरु ने कहा कि जो बांग्लादेश में घटित हुआ वह दुखद है। बांग्लादेश में हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं। बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

बांग्लादेश में अव्यवस्था, अराजकता जारी

 बांग्लादेश में अराजकता और अव्यवस्था इस कदर हावी हो गई है कि कई इलाकों में लोग खुद सड़कों पर उतरकर पहरा दे रहे हैं। राजधानी ढाका में कई घरों में लूट की घटनाएं हुई हैं, जिसके बाद लोग अपने-अपने इलाकों में खुद रातभर पहरेदारी कर रहे हैं। पुलिसकर्मी गायब हैं और कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। हालांकि सेना के जवान कुछ जगहों पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। वहीं राजधानी ढाका की सड़कों से ट्रैफिक पुलिसकर्मी गायब हैं। 

बांग्लादेश में जारी हिंसा और सरकार गिरने के बाद आई अस्थिरता का असर पश्चिम बंगाल के हावड़ा के मछली बाजार पर भी पड़ा है। दरअसल आयात-निर्यात बंद होने की वजह से बांग्लादेश से हावड़ा के मछली बाजार में आने वाली मछलियां कम हो गई हैं। इसके चलते मछली बाजार के व्यापारियों को रोजाना करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। हावड़ा के मछली बाजार में हिल्सा मछली की बहुत मांग है और बांग्लादेश से मछलियों के आयात में कमी से परेशानी बढ़ी है।

बांग्लादेश की सेना के प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने सेना मुख्यालय से मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि आज रात आठ बजे (बांग्लादेश के समय अनुसार) मोहम्मद यूनुस का अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर शपथ ग्रहण हो सकता है। शपथ ग्रहण समारोह में 400 लोग शामिल हो सकते हैं। जनरल वकार उज जमां ने उम्मीद जताई कि अगले तीन से चार दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि बीते कुछ दिनों में जिन लोगों ने हिंसा की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

बांग्लादेश में स्थित भारतीय वीजा केंद्रों को अगले आदेश तक बंद रहेंगे। एक बयान में कहा गया है कि बांग्लादेश में अस्थिर हालात को देखते हुए यह फैसला किया गया है। आवेदन की अगली तारीख की जानकारी जल्द ही मैसेज के जरिए दे दी जाएगी।

विनेश को राज्यसभा भेजना केवल राजनीतिक स्टंट: महावीर फोगाट

पहलवान विनेश फोगाट के समर्थन में आए हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है। इसके साथ उन्होंने सवाल उठाने हुए कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि विनेश फोगट को अयोग्य ठहराने का क्या कारण था। पहलवान विनेश फोगाट के समर्थन में खिलाड़ियों के साथ-साथ नेता भी आने लगे हैं। इस कड़ी में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि विनेश फोगट को अयोग्य ठहराने का क्या कारण था। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में एक राज्यसभा सीट खाली है। अगर मेरे पास बहुमत होता तो मैं उन्हें राज्यसभा भेज देता।

वही कांग्रेस के ही एक बड़े नेता ने चुटकी लेते हुए कहा कि क्यों न इन्हे कांग्रेस से मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोसित क्र दिया जाये... ताकि हुडा को भी प्रसशांता हो जाये।  

whatsapp gyan


 

बुधवार, 7 अगस्त 2024

WHATSAPP GYAN


 

नोएडा समेत कई इलाकों में तेज बारिश

 दिल्ली, नोएडा और आसपास के इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। आसमान में घने बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़, द्वारका, आईजीआई हवाई अड्डे, जाफरपुर के अलावा एनसीआर के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम गरज और बिजली के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान पहले से ही जारी कर दिया है।

WHATSAPP GYAN

 


whatsapp gyan


 

नोएडा प्राधिकरण की कार्यवाही: अवैध बिल्डिंग पर चलाए बुलडोजर

दर्पण संवाददाता 

नोएडा। नोएडा क्षेत्र में तकरीबन सभी ग्रामीण (गांव) में अवैध निर्माण जारी है। हरौला, नयावास, अट्टा, निठारी, चौड़ा -रघुनाथपुर, छालेरा, बरौला, बिशनपुर, सलारपुर सहित दर्जन भर गांव में अवैध रूप से निर्माण हो रहा है। ग्राम वासियों ने किराएदारी के लालच में सात -सात -8-8 मंजिल तक बना दी है। इसी पर सख्ती दिखाते हुए प्राधिकरण के सीईओ ने सख्त कार्रवाई कर इन्हें ध्वस्त करना शुरू कर दिया।  

इसी कड़ी में प्राधिकरण में फेस वन के गांव को बक्श कर सीधा सलारपुर में खसरा नंबर 780 पर अवैध रूप से बनी ऊंची बिल्डिंग पर बुलडोजर कार्रवाई कर तोड़ दिया है। प्राधिकरण के अनुसार कई बार नोटिस भेजने के बावजूद जब अवैध निर्माण नहीं रोका गया, तब इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 

वहीं सलारपुर निवासियों ने प्राधिकरण पर खास लोगों पर कार्रवाई का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि क्या केवल सलारपुर गांव में ही अवैध निर्माण किया जा रहा है। सलारपुर से पहले एक दर्जन से ज्यादा अन्य गांव मौजूद हैं जहां पर प्राधिकरण की जमीन पर भी कब्जा कर अवैध निर्माण है, वहां पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने गांव निठारी का उदाहरण देकर बताया कि ग्राम वासियों ने मुआवजा उठाने के बाद भी कब्जा कर अवैध निर्माण किया हुआ है और करोड़ रूपया कमा रहे हैं, इनसे रिकवरी की जानी चाहिए, लेकिन प्राधिकरण कर्मियों के साथ मिली भगत होने के कारण उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती। 

कुछ दिन पहले सीईओ ने अन्य गांव में भी दौरा किया व काफी बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे और निर्माण पाया गया। सलारपुर गांव में खसरा नंबर 595, 596 है 599, 595, 596, 601 से 609, 723 से 752, 779, 780 पर अवैध निर्माण भंगेल की खसरा नंबर 217, 221, 223, 225, 226 हाजीपुर गांव में खसरा नंबर 412 पर अवैध निर्माण किया हुआ है। जिसके ध्वस्तीकरण के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। वहीं सलारपुर वासियों ने हरौला गांव से मुहिम छेड़ने की मांग की है।  

बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा के लिए सेना भेजें भारत: तरुण भारद्वाज

दर्पण संवाददाता 

बांग्लादेश में मौजूदा हालात को देखते हुए भारत सरकार को तत्वरित कार्रवाई करते हुए हिंदुओं व उनकी जान माल की रक्षा के लिए तुरंत सेना को भेजा जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भारद्वाज ने देश के प्रधानमंत्री से मांग की है कि बांग्लादेश में प्रधानमंत्री के हटने के बाद बड़ी भयानक स्थिति पैदा हो गई है। कट्टरपंथी, हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे हैं और उन पर हमला कर रहे हैं, हिंदुओं की हत्याएं की जा रही है, उनके घरों को जलाया जा रहा है। इसके अलावा हिंदू मंदिरों पर भी हमला कर उन्हें तोड़ा गया है, आने वाले समय में संभावना यह भी है कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों को पर बड़े पैमाने पर मुस्लिम कट्टरपंथी हमलावर हो जाए और व्यापक नरसंहार की स्थिति बन सकती है ऐसे में भारत की मौजूदा सरकार को हिंदुओं की रक्षा के लिए न केवल बांग्लादेश की सेना व सरकार पर दबाव बनाना चाहिए बल्कि अपनी सेना को भी बांग्लादेश भेजा जाना चाहिए। 

देश की सेना केवल आतंकवाद की घटनाओं को रोकने के लिए नहीं बल्कि दुनिया भर में जहां कहीं भी हिंदू है को नुकसान व हितों का नुकसान की संभावना हो भेजा जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी के नेता तरुण भारद्वाज ने कहा कि जो भी बांग्लादेशी हिंदू भारत आना चाहे उन्हें देश की नागरिकता भी तत्काल दी जाए।  

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES