शुक्रवार, 9 अगस्त 2024
ठगों : बड़ी कंपनियों के नाम पर करते वसूली, 15 आरोपी गिरफ्तार
अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने खुलासा किया है। सेक्टर 59 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर के संचालक समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस की टीम ने फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले मास्टरमाइंड मुंबई निवासी निखिल राणा समेत 15 आरोपियों को दबोच लिया है। यह जालसाज अमेरिकी नागरिकों को टारगेट कर उनके कंप्यूटर लैपटॉप पर पॉप अप मैसेज भेजते थे और सिस्टम को हैक कर देते थे। इसके बाद तकनीकी सहायता के नाम पर माइक्रोसॉफ्ट या अन्य बड़ी कंपनियों के नाम पर वसूली करते थे। अमेरिकी नागरिकों से जालसाज क्रिप्टो करेंसी में रकम लेते थे और बाद में उसे कैश करते थे। पुलिस पूछताछ में मास्टरमाइंड ने बताया कि वह एक महीने से नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा था और इसके पहले वह मुंबई में इसी तरह का काम कर रहा था।
मारपीट कर तीन तलाक दे विवाहिता को घर से निकाला
थाना कोतवाली छर्रा के मोहल्ला किला निवासी एक विवाहिता को ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्वार्सी के पटवारी नगला निवासी जाहिद पुत्र शम्मी ने अपनी पुत्री रेशमा बेगम की शादी लगभग तीन माह पूर्व कस्बा छर्रा के मोहल्ला किला निवासी अंसार पुत्र समसुद्दीन के साथ की थी। शादी के लगभग एक माह बाद से ही ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग की तिथियां जारी, 20 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण
UP NEET UG 2024: यूपी के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। पंजीकरण प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार विस्तृत कार्यक्रम नीचे जान सकते हैं। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (DMET), उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक (UP NEET UG 2024) काउंसलिंग के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 20 अगस्त को खुलेगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in. के माध्यम से काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। शेड्यूल के मुताबिक, यूपी नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 अगस्त तक जारी रहेगी। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में राज्य कोटे की 85 फीसदी सीटों और निजी मेडिकल कॉलेजों में सभी एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर प्रवेश नीट यूजी मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
UP News: वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को मुस्लिम जमात का खुला समर्थन
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड को लेकर एक बिल सांसद में लाई है। इस बिल से भूमाफिया से मिलकर वक्फ की संपत्ति को बेचने व लीज पर देने के कारोबार पर लगाम लगेगी। केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड से संबंधित एक कानून बनाने की प्रक्रिया में वक्फ संशोधन बिल पेश किया है। जिसका सुन्नी सूफी बरेलवी मुसलमानों के संगठन मुस्लिम जमात ने खुला समर्थन देने का एलान किया। कहा गया है कि ये वक्फ बोर्ड संशोधन बिल मुसलमानों की आर्थिक तंगी को दूर करेगा। बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात की बैठक शुक्रवार को ग्रांड मुफ्ती हाउस में हुई। इसमें वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड को लेकर एक बिल सांसद में लाई है। इस बिल से भू माफिया से मिलकर वक्फ की संपत्ति को बेचने व लीज पर देने के कारोबार पर लगाम लगेगी।
सीएए के तहत नागरिकता के आवेदकों को आ रहीं दिक्कतें
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि केंद्र या राज्य सरकारों या भारत में अर्ध न्यायिक निकाय की ओर से जारी जारी ऐसा कोई भी दस्तावेज स्वीकार किया जाएगा, जो यह साबित करता है कि माता-पिता, दादा-दादी या परदादा- परदादी तीन देशों में से किसी एक के नागरिक हैं या थे। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के तहत जारी नियमों पर स्पष्टीकरण जारी किया। सीएए के तहत अफगानिस्तान, बांग्लादेश या पाकिस्तान से आने वाले उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने घोषणा की कि केंद्र या राज्य सरकारों या भारत में अर्ध न्यायिक निकाय की ओर से जारी जारी ऐसा कोई भी दस्तावेज स्वीकार किया जाएगा, जो यह साबित करता है कि माता-पिता, दादा-दादी या परदादा- परदादी तीनों देशों में से किसी एक के नागरिक हैं या थे।
धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष
राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। संविधान के अनुच्छेद 67 के तहत विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगा।
लोकसभा ने भारतीय वायुयान विधेयक को दी मंजूरी
लोकसभा ने शुक्रवार को 90 साल पुराने विमान अधिनियम को बदलने और विमानन क्षेत्र में कारोबार को और आसान बनाने के लिए एक विधेयक पारित किया। भारतीय वायुयान विधेयक 2024 में अनावश्यकताओं को दूर करने और विमान अधिनियम, 1934 को बदलने का प्रावधान है - जिसे 21 बार संशोधित किया गया है। निचले सदन में विधेयक को पारित करने के लिए पेश करते हुए, नागरिक विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि मंत्रालय हवाई किराए में बढ़ोत्तरी समेत लोगों की शिकायतों को दूर करने और समय पर प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए एक बेहतर ऑनलाइन तंत्र स्थापित करेगा।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर विपक्ष की चुप्पी 'दुर्भाग्यपूर्ण'- अनुराग ठाकुर
भाजपा सांसदों ने शुक्रवार को विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की स्थिति पर उनकी चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है। बांग्लादेश में सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद से हिंसा में कई हिंदू मंदिरों, घरों और व्यवसायों में तोड़फोड़ की गई है, जिससे नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर उनकी सरकार के खिलाफ घातक विरोध प्रदर्शनों के बाद देश में उथल-पुथल मच गई है। लोकसभा के शून्यकाल के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर यह आरोप लगाकर हमला करने की कोशिश की कि उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में कुछ नहीं कहा है। उन्होंने कहा, जब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कार्यभार संभाला था, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी थी, लेकिन साथ ही उन्होंने उनसे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा था।
लोकसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। संसद का मौजूदा सत्र 12 अगस्त को समाप्त होने वाला था, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। वहीं आज ही राज्यसभा की कार्यवाही भी अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले ओम बिरला ने कहा कि सदन की उत्पादकता 130 प्रतिशत से अधिक रही। इस सत्र के दौरान सदन ने वित्त विधेयक, 2024 और विनियोग विधेयक, 2024 सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए - जो केंद्रीय बजट के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, जम्मू और कश्मीर विनियोग विधेयक, 2024 और भारतीय विमान विधेयक, 2024 पारित किए गए चार विधेयकों में से थे। सत्र में वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन के लिए एक विधेयक भी पेश किया गया, जिसे बाद में इसके प्रावधानों पर विपक्षी सदस्यों के विरोध के बीच संसद की एक संयुक्त समिति को भेज दिया गया।
ट्रम्प ने हैरिस की बुद्धिमत्ता पर सवाल उठाए
रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने मार-ए-लागो एस्टेट में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्होंने उनके साथ तीन बहसों के लिए सहमति जताई है; एबीसी ने पुष्टि की है कि वह 10 सितंबर को एक बहस की मेजबानी करेगा।
रूस-यूक्रेन युद्ध : सुपरमार्केट हमले में मरने वालों की संख्या 12 हुई
यूक्रेन का कहना है कि रूसी तोपखाने ने पूर्वी शहर कोस्टियनटिनिव्का में एक सुपरमार्केट और डाकघर पर हमला किया, जिसमें कम से कम 12 लोग मारे गए और 44 घायल हो गए।पेंटागन का कहना है कि यूक्रेन का रूस में प्रवेश, कीव द्वारा अमेरिकी हथियारों के उपयोग के संबंध में अमेरिकी नीति के अनुरूप है।रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने यूक्रेनी सैनिकों द्वारा क्षेत्र पर हमला करने के कारण कुर्स्क में संघीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। यूक्रेन ने अग्रिम मोर्चे से सैकड़ों किलोमीटर पीछे लिपेत्स्क स्थित रूसी हवाई अड्डे पर बड़ा हवाई हमला किया है ।
गुरुवार, 8 अगस्त 2024
मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़े तो गंभीर परिणाम होंगे: अमेरिका
मिडिल ईस्ट में जंग के हालात बने हुए हैं. ईरान और इजरायल के बीच जहां भारी तनाव देखा जा रहा है, वहीं लेबनान के हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच कभी भी लड़ाई छिड़ सकती है. ऐसे में अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के लेकर चेतावानी दी है. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि ईरान और इजरायल को और इजरायल को सूचित किया गया है कि उनके बीच संघर्ष नहीं बढ़ना चाहिए ये किसी के भी हित में नहीं हैं.
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ''हम मध्य पूर्व में तनाव कम करने और संघर्ष को फैलने से रोकने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में हम इस के भागीदारों के साथ लगातार संपर्क में हैं. उनसे बातचीत में हमने एक आम सहमति सुनी है. किसी को भी इस संघर्ष को नहीं बढ़ाना चाहिए. हम सहयोगियों और भागीदारों के साथ गहन कूटनीति में लगे हुए हैं. ईरान और इजराइल को संघर्ष रोकने का संदेश दिया है.''
जाम से निजात के लिए डीएनडी लूप रोड में होगा बदलाव
नोएडा। जाम की समस्या को दूर करने के लिए डीएनडी लूप रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। नोएडा से दिल्ली के बीच लिंक रोड व डीएनडी लूप रोड पर क्षमता से करीब साढ़े छह गुना अधिक वाहनों का दबाव है। इसके कारण आए दिन इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा चिल्ला से सेक्टर-18 फ्लाईओवर तक लिंक रोड के भी चौड़ीकरण का प्रस्ताव नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने प्राधिकरण को भेजा है। इससे करीब पांच लाख से अधिक वाहन चालकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
दरअसल, डीएनडी लूप रोड और महामाया से चिल्ला बॉर्डर के बीच वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए करीब 70 हजार वाहनों की क्षमता वाली सड़क बनाई गई है। समय के साथ इन सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ता गया। मौजूदा समय में रोज करीब पांच लाख से अधिक वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। वाहनों की क्षमता इससे अधिक होने या किसी वाहन के खराब होने की हालत में स्थिति और खराब हो जाती है। डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद का कहना है कि वाहनों के अधिक दबाव को कम करने के लिए शहर के व्यस्ततम सड़कों का सर्वे कराया गया। इसमें डीएनडी लूप से नोएडा दिल्ली लिंक रोड पर सर्वाधिक दबाव है। कई स्थानों पर बॉटलनेक की स्थिति बन रही है। इसे दूर करने के लिए नोएडा प्राधिकरण डीएनडी लूप रोड को और चौैड़ा कराएगा।
100 करोड़ से ऊपर के बकाएदारों के विरुद्ध हो कार्रवाई
समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने मंत्री नंदी के सामने नोएडा प्राधिकरण के बड़े बकायेदारों की सूची रखी। जिसमें 100 करोड़ से अधिक के बकाएदारों की संख्या अधिक होने पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बड़े बकाएदारों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। इसमें ग्रुप हाउसिंग और वाणिज्यिक बिल्डरों के अलावा दूसरे अन्य विभागों के आवंटी शामिल हैं।
स्थानांतरण के बाद भी वर्षों से तैनात अधिकारी-कर्मचारी होंगे निलंबित : नंदी
नोएडा। स्थानांतरण के बाद भी नोएडा में जमे अधिकारी-कर्मचारी निलंबित होंगे। विभागीय कार्रवाई के बाद उनकी बर्खास्तगी की संस्तुति भी की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री ने पिकअप भवन सभागार लखनऊ में नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक में सीधे तौर पर यह बात कहीं। उन्होंने कहा, कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए ही स्थानांतरण की प्रक्रिया निर्धारित की गई है, जो भी अधिकारी व कर्मचारी स्थानांतरण के नियमों का पालन नहीं करेगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा करे सरकार, हालात पर जताया दुख
बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद हिंदुओं के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार पर पद्य विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने गहरा दुख जताया है। सरकार से अपील की कि बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा के उपाय किए जाएं। इसके लिए सभी को एकजुट होना चाहिए। जगदगुरु ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार को बांग्लादेश के हिंदुओं की चिंता करनी चाहिए। अभी तक सरकार ने इस दिशा में जो कदम उठाए हैं, वह संतोषजनक हैं। बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद कुछ ताकतें हिंदुओं को नुकसान पहुंंचा रही हैं। सरकार से अपील की कि हिंदुओं की चिंता करें। आह्वान किया है कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए देश की सभी ताकतें एकजुट हों। जगद्गुरु ने कहा कि जो बांग्लादेश में घटित हुआ वह दुखद है। बांग्लादेश में हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं। बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
बांग्लादेश में अव्यवस्था, अराजकता जारी
बांग्लादेश में अराजकता और अव्यवस्था इस कदर हावी हो गई है कि कई इलाकों में लोग खुद सड़कों पर उतरकर पहरा दे रहे हैं। राजधानी ढाका में कई घरों में लूट की घटनाएं हुई हैं, जिसके बाद लोग अपने-अपने इलाकों में खुद रातभर पहरेदारी कर रहे हैं। पुलिसकर्मी गायब हैं और कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। हालांकि सेना के जवान कुछ जगहों पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। वहीं राजधानी ढाका की सड़कों से ट्रैफिक पुलिसकर्मी गायब हैं।
बांग्लादेश में जारी हिंसा और सरकार गिरने के बाद आई अस्थिरता का असर पश्चिम बंगाल के हावड़ा के मछली बाजार पर भी पड़ा है। दरअसल आयात-निर्यात बंद होने की वजह से बांग्लादेश से हावड़ा के मछली बाजार में आने वाली मछलियां कम हो गई हैं। इसके चलते मछली बाजार के व्यापारियों को रोजाना करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। हावड़ा के मछली बाजार में हिल्सा मछली की बहुत मांग है और बांग्लादेश से मछलियों के आयात में कमी से परेशानी बढ़ी है।
बांग्लादेश की सेना के प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने सेना मुख्यालय से मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि आज रात आठ बजे (बांग्लादेश के समय अनुसार) मोहम्मद यूनुस का अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर शपथ ग्रहण हो सकता है। शपथ ग्रहण समारोह में 400 लोग शामिल हो सकते हैं। जनरल वकार उज जमां ने उम्मीद जताई कि अगले तीन से चार दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि बीते कुछ दिनों में जिन लोगों ने हिंसा की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बांग्लादेश में स्थित भारतीय वीजा केंद्रों को अगले आदेश तक बंद रहेंगे। एक बयान में कहा गया है कि बांग्लादेश में अस्थिर हालात को देखते हुए यह फैसला किया गया है। आवेदन की अगली तारीख की जानकारी जल्द ही मैसेज के जरिए दे दी जाएगी।
विनेश को राज्यसभा भेजना केवल राजनीतिक स्टंट: महावीर फोगाट
पहलवान विनेश फोगाट के समर्थन में आए हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है। इसके साथ उन्होंने सवाल उठाने हुए कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि विनेश फोगट को अयोग्य ठहराने का क्या कारण था। पहलवान विनेश फोगाट के समर्थन में खिलाड़ियों के साथ-साथ नेता भी आने लगे हैं। इस कड़ी में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि विनेश फोगट को अयोग्य ठहराने का क्या कारण था। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में एक राज्यसभा सीट खाली है। अगर मेरे पास बहुमत होता तो मैं उन्हें राज्यसभा भेज देता।
वही कांग्रेस के ही एक बड़े नेता ने चुटकी लेते हुए कहा कि क्यों न इन्हे कांग्रेस से मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोसित क्र दिया जाये... ताकि हुडा को भी प्रसशांता हो जाये।
बुधवार, 7 अगस्त 2024
नोएडा समेत कई इलाकों में तेज बारिश
दिल्ली, नोएडा और आसपास के इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। आसमान में घने बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़, द्वारका, आईजीआई हवाई अड्डे, जाफरपुर के अलावा एनसीआर के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम गरज और बिजली के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान पहले से ही जारी कर दिया है।
नोएडा प्राधिकरण की कार्यवाही: अवैध बिल्डिंग पर चलाए बुलडोजर
दर्पण संवाददाता
नोएडा। नोएडा क्षेत्र में तकरीबन सभी ग्रामीण (गांव) में अवैध निर्माण जारी है। हरौला, नयावास, अट्टा, निठारी, चौड़ा -रघुनाथपुर, छालेरा, बरौला, बिशनपुर, सलारपुर सहित दर्जन भर गांव में अवैध रूप से निर्माण हो रहा है। ग्राम वासियों ने किराएदारी के लालच में सात -सात -8-8 मंजिल तक बना दी है। इसी पर सख्ती दिखाते हुए प्राधिकरण के सीईओ ने सख्त कार्रवाई कर इन्हें ध्वस्त करना शुरू कर दिया।
इसी कड़ी में प्राधिकरण में फेस वन के गांव को बक्श कर सीधा सलारपुर में खसरा नंबर 780 पर अवैध रूप से बनी ऊंची बिल्डिंग पर बुलडोजर कार्रवाई कर तोड़ दिया है। प्राधिकरण के अनुसार कई बार नोटिस भेजने के बावजूद जब अवैध निर्माण नहीं रोका गया, तब इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
वहीं सलारपुर निवासियों ने प्राधिकरण पर खास लोगों पर कार्रवाई का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि क्या केवल सलारपुर गांव में ही अवैध निर्माण किया जा रहा है। सलारपुर से पहले एक दर्जन से ज्यादा अन्य गांव मौजूद हैं जहां पर प्राधिकरण की जमीन पर भी कब्जा कर अवैध निर्माण है, वहां पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने गांव निठारी का उदाहरण देकर बताया कि ग्राम वासियों ने मुआवजा उठाने के बाद भी कब्जा कर अवैध निर्माण किया हुआ है और करोड़ रूपया कमा रहे हैं, इनसे रिकवरी की जानी चाहिए, लेकिन प्राधिकरण कर्मियों के साथ मिली भगत होने के कारण उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती।
कुछ दिन पहले सीईओ ने अन्य गांव में भी दौरा किया व काफी बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे और निर्माण पाया गया। सलारपुर गांव में खसरा नंबर 595, 596 है 599, 595, 596, 601 से 609, 723 से 752, 779, 780 पर अवैध निर्माण भंगेल की खसरा नंबर 217, 221, 223, 225, 226 हाजीपुर गांव में खसरा नंबर 412 पर अवैध निर्माण किया हुआ है। जिसके ध्वस्तीकरण के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। वहीं सलारपुर वासियों ने हरौला गांव से मुहिम छेड़ने की मांग की है।
बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा के लिए सेना भेजें भारत: तरुण भारद्वाज
दर्पण संवाददाता
बांग्लादेश में मौजूदा हालात को देखते हुए भारत सरकार को तत्वरित कार्रवाई करते हुए हिंदुओं व उनकी जान माल की रक्षा के लिए तुरंत सेना को भेजा जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भारद्वाज ने देश के प्रधानमंत्री से मांग की है कि बांग्लादेश में प्रधानमंत्री के हटने के बाद बड़ी भयानक स्थिति पैदा हो गई है। कट्टरपंथी, हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे हैं और उन पर हमला कर रहे हैं, हिंदुओं की हत्याएं की जा रही है, उनके घरों को जलाया जा रहा है। इसके अलावा हिंदू मंदिरों पर भी हमला कर उन्हें तोड़ा गया है, आने वाले समय में संभावना यह भी है कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों को पर बड़े पैमाने पर मुस्लिम कट्टरपंथी हमलावर हो जाए और व्यापक नरसंहार की स्थिति बन सकती है ऐसे में भारत की मौजूदा सरकार को हिंदुओं की रक्षा के लिए न केवल बांग्लादेश की सेना व सरकार पर दबाव बनाना चाहिए बल्कि अपनी सेना को भी बांग्लादेश भेजा जाना चाहिए।
देश की सेना केवल आतंकवाद की घटनाओं को रोकने के लिए नहीं बल्कि दुनिया भर में जहां कहीं भी हिंदू है को नुकसान व हितों का नुकसान की संभावना हो भेजा जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी के नेता तरुण भारद्वाज ने कहा कि जो भी बांग्लादेशी हिंदू भारत आना चाहे उन्हें देश की नागरिकता भी तत्काल दी जाए।
सोमवार, 5 अगस्त 2024
गुरुवार, 25 जुलाई 2024
माइक्रोसॉफ़्ट के कंप्यूटरों में गड़बड़ी से बच गया चीन?
शुक्रवार को साइबर सिक्योरिटी फ़र्म क्राउडस्ट्राइक के एक अपडेट की वजह से माइक्रोसॉफ़्ट सिस्टम से चलने वाले कंप्यूटरों पर ब्लू स्क्रीन दिखाई देने लगे और दुनिया के कई हिस्सों में विमान सेवाएं और दूसरी बिज़नेस सर्विस बाधित होने लगीं तो चीन इससे बचा हुआ था.
आख़िर इसकी वजह क्या थी? चीन ने ऐसा क्या किया कि उस पर दुनिया भर में फैली इस अफ़रा-तफ़री का असर ना के बराबर हुआ. इसका जवाब बड़ा आसान है. दरअसल चीन में क्राउडस्ट्राइक का शायद ही इस्तेमाल होता है.
दंगों में पुलिस दोषियों को बचाने की कर रही है कोशिश: हाई कोर्ट
दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को 2020 दिल्ली दंगों में मारे गए 23 साल के फ़ैज़ान की हत्या का केस केंद्रीय जाँच ब्यूरो यानी सीबीआई को सौंप दिया.
इन दंगों में 53 लोगों की जान गई थी. दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक़, मरने वालों में 40 मुसलमान और 13 हिंदू थे. फ़ैज़ान इन 53 लोगों में से एक थे.
दंगों के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे कुछ पुलिसवाले पाँच लड़कों को पीटते नज़र आ रहे थे और उन्हें राष्ट्रगान गाने को कह रहे थे. फैज़ान उन पाँच लोगों में से एक थे.
बीजेपी में समीक्षा और चिंतन का दौर शुरू हुआ
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गहमागहमी लगातार बढ़ रही है. बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल करने में नाकाम रही और इसमें सबसे बड़ी भूमिका रही उत्तर प्रदेश की.
एक समय उत्तर प्रदेश में अपना वर्चस्व स्थापित करने वाली पार्टी बीजेपी इस लोकसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर खिसक गई. समाजवादी पार्टी ने बीजेपी से ज़्यादा सीटें हासिल की. इसी के साथ बीजेपी में समीक्षा और चिंतन का दौर शुरू हुआ और कहीं न कहीं निशाने पर आ गए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. लोकसभा चुनाव के नतीजे ने ओबीसी वोट को लेकर बीजेपी की चिंता बढ़ा दी है. ओबीसी और दलित मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा बीजेपी से खिसक गया है.
इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी काफ़ी सक्रिय हो गए हैं. माना जा रहा है कि बीजेपी के अंदर ओबीसी नेता काफ़ी चिंतित हैं.
राष्ट्रपति भवन के ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ का बदला गया नाम
राष्ट्रपति भवन के ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ के नाम बदलकर ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’ कर दिए गए हैं. राष्ट्रपति भवन से जारी एक प्रेस रिलीज़ के मुताबिक़, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के दो महत्वपूर्ण हॉलों,‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ का नाम बदलकर ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’ कर दिया है.”
राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में ही राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाते रहे हैं. वहीं अशोक हॉल, सम्राट अशोक की स्मृति को समर्पित है. यह मूल रूप से एक बॉलरूम था.
ट्रंप ने चुनाव से पहले भारत पर साधा निशाना
डोनाल्ड ट्रंप जब 2016 में पहली बार राष्ट्रपति बने तो भारत की कई नीतियों पर अपनी आपत्ति जता चुके थे. एक बार फिर से वह चुनावी मैदान में हैं और भारत पर निशाना साधने लगे हैं. ये अलग बात है कि भारत के कुछ हिन्दूवादी संगठन ट्रंप को लेकर उत्साहित रहते हैं.
ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं और इन दिनों चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. पिछले हफ़्ते ही मिशिगन की एक चुनावी रैली में ट्रंप चीन पर बात करते हुए भारत की आर्थिक नीति पर बरस पड़े.
मंगलवार, 23 जुलाई 2024
नोएडा गोल्फ कोर्स: सचिव को नियमों के विरुद्ध सेवा विस्तार को लेकर विवाद
दर्पण संवाददाता: नोएडा प्राधिकरण की ही तरह नोएडा गोल्फ कोर्स भी विवादों की जगह बन गई है। आरोप है कि नोएडा गोल्फ कोर्स के सचिव का सेवा विस्तार सहित 6 वर्षों का कार्यकाल पूरा हो गया है तथा नियमों के अनुसार उन्हें एक भी दिन की अतिरिक्त तन्खा अथवा बिस्तर नहीं दिया जा सकता।
आरोप है कि इसके बावजूद मौजूदा सचिव हर प्रयास कर रहे हैं तथा सेवा विस्तार के लिए दो-तीन चक्कर लखनऊ तक के लगा चुके हैं। नोएडा गोल्फ कोर्स के नियमों के अनुसार नोएडा गोल्फ कोर्स के सचिव को केवल 3 वर्षों का ही एकमात्र सेवा विस्तार दिया जा सकता है जो दो माह पहले पूरा हो चुका है। गोल्फ कोर्स के मौजूद सदस्यों के अनुसार पिछले कई वर्षों से गोल्फ क्लब में AGM का आयोजन भी नहीं किया गया जिसमें क्लब के कार्य तथा वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाता है जो कि गैरकानूनी है तथा सरकार को इससे अवगत करा दिया गया है। सदस्यों ने यह भी बताया कि अगर कोई नियमों में फेरबदल किया जाना है तो वह केवल और केवल एजीएम में ही किया जा सकता है।
गौरतलब है कि सचिव का पूरा कायर्काल विवादों में रहा है तथा कई सदस्यों के साथ सचिव मारपीट मारपीट कर चुके हैं वह कई बार क्लब में भी झगड़ा हो चुके हैं।
मंगलवार, 9 जुलाई 2024
★★★कौन कहता है कि भारत की खोज वास्को डी गामा ने की ,क्यों पढ़ाया जाता है फर्जी इतिहास।★★★
√●यह ऐतिहासिक पौराणिक लेख तीन विद्वानों द्वारा प्राचीन वाग्मय के आधार पर लिखा गया है संशोधित किया गया है जो प्राचीन ऐतिहासिक संदर्भों को प्रदर्शित करता है।
शनिवार, 6 जुलाई 2024
किएर स्टार्मर: ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री
14 साल बाद लेबर पार्टी की सत्ता में वापसी हो रही है और वो भी ऐतिहासिक जीत के साथ.
लेबर पार्टी अब तक 411 सीटें जीत चुकी है और ऋषि सुनक के नेतृत्व में कंज़र्वेटिव पार्टी 119 सीटें ही जीत सकी है. ब्रिटेन में 650 सीटों में से सरकार बनाने के लिए 326 सीटों का आँकड़ा पार करना होता है. यानी लेबर पार्टी को बहुमत मिल गया है.
सुधारवादी नेता मसूद पेज़ेश्कियान होंगे ईरान के नए राष्ट्रपति
ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में सुधारवादी नेता मसूद पेज़ेश्कियान को जीत मिली है. उन्होंने कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को हरा दिया है. चुनाव नतीजों के मुताबिक़ अब तक गिने गए तीन करोड़ वोटों में से डॉ. मसूद पेज़ेश्कियान को 53.3 फ़ीसदी वोट मिले हैं जबकि जलीली को 44.3 फ़ीसदी वोट मिले हैं.
28 जून को पहले दौर की वोटिंग में किसी भी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिला था.उस दौरा न ईरान में अब तक की सबसे कम 40 फ़ीसदी वोटिंग हुई थी.
शुक्रवार, 5 जुलाई 2024
'कांवड़ियों के लिए जगह लेकिन सड़क पर ईद की नमाज़ नहीं' : चंद्रशेखर
"हिंदू धर्म की आस्था है, 10 दिन कांवड़ चलता है, सारे होटल बंद होते हैं, अस्पताल बंद होते हैं, कई बार ऐसा होता है कि अस्पताल जाना होता है, लेकिन उस रास्ते जा नहीं पाते, कहीं और से अस्पताल जाते हैं, लेकिन उनकी आस्था को ठेस ना पहुंचे तो लोग सहते हैं, पर 20 मिनट अगर ईद वाले दिन नमाज़ हो रही है तो कहते हैं नमाज़ होने नहीं देंगे, क्या देश एक ही धर्म का है, क्या दूसरे धर्म के लोगों की इज़्ज़त नहीं है." आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर का ये बयान चर्चा में है.
ब्रिटेन: लेबर पार्टी को मिला बहुमत, स्टार्मर का प्रधानमंत्री बनना तय
ब्रिटेन में लेबर पार्टी 14 साल बाद सत्ता में वापसी करने जा रही है. लेबर पार्टी सरकार बनाने के लिए ज़रूरी 326 सीटों का आँकड़ा पार कर चुकी है.
ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री लेबर पार्टी के किएर स्टार्मर का बनना तय है. स्टार्मर 2020 में जर्मी कोर्बिन की जगह लेबर पार्टी के नए नेता चुने गए थे. एग्ज़िट पोल्स और शुरुआती रुझान बता रहे हैं किएर स्टार्मर का प्रधानमंत्री बनना तय है और 131 सीटों के साथ ये कंज़र्वेटिव पार्टी का सबसे ख़राब प्रदर्शन है.
2019 के चुनाव में 650 सीटों वाली संसद में कंजर्वेटिव पार्टी को 364 सीटों पर जीत मिली थी और बोरिस जॉनसन प्रधानमंत्री बने थे. उसे पिछली बार की तुलना में 47 सीटों का फ़ायदा हुआ था. लेकिन इस बार स्थिति बिल्कुल उलट है. ब्रिटेन में सरकार बनाने के लिए 326 सीटों का आँकड़ा पार करना होता है. 2019 के चुनाव में विपक्षी लेबर पार्टी की सीटों की संख्या घटकर 203 रह गई थी. यहाँ तक कि लेबर पार्टी अपनी कई पारंपरिक सीटें गँवा बैठी थी.
गुरुवार, 4 जुलाई 2024
अचानक सैलाब आया और परिवार के पांच लोग बह गए
लोनावाला में एक बांध के झरने में बहाव अचानक तेज़ होने से एक ही परिवार के पांच लोग बह गए.
इसके बाद के दृश्य बेहद विचलित करने वाले हैं, इसलिए बीबीसी इन्हें दिखा नहीं रहा.
तेज़ बहाव में फंसे दस में से पांच लोगों को बचा लिया गया, जबकि पांच अन्य बह गए. इनमें से चार लोग पुणे के थे, जबकि बाकी लोग आगरा के रहने वाले थे और घूमने के लिए आए हुए थे.
बिहार में एक ही दिन में गिरे 5 पुल
बिहार में पुलों का गिरना लगातार जारी है. राज्य में बुधवार को भी कम से कम 5 पुल गिर गए हैं. इनमें से सिवान ज़िले में छाड़ी नदी पर बने दो पुल शामिल हैं.
इसी नदी पर एक पुल तक जाने वाली सड़क बारिश में बह गई है. इससे फ़िलहाल यह पुल भी इस्तेमाल के लायक नहीं रह गया है.
बुधवार को ही राज्य के सारण ज़िले में गंडकी नदी पर बने दो नदी पुल गिर गए हैं. इन पुलों के गिरने से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं.
नेपाल: ओली फिर से प्रधानमंत्री बनने की ओर
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में नए राजनीतिक समीकरण बनने से मौजूदा प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड की कुर्सी ख़तरे में पड़ गई है.
पुष्प कमल दहाल प्रचंड की सरकार पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) यानी सीपीएनयूएमएल के समर्थन से चल रही थी.
ओली के पार्टी ने प्रचंड से समर्थन वापस ले लिया है और नेपाली कांग्रेस से नया गठबंधन बना लिया है.
सीपीएनयूएमएल के उप महासचिव और नेपाल के पूर्व विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली कहा है कि नेपाली कांग्रेस से समझौते के कारण हैं.
अफ़ग़ानिस्तान में सैन्य कार्रवाई के मूड में पाकिस्तान
पाकिस्तान सरकार की ओर से हाल ही में सीमा पार अफ़ग़ानिस्तान के अंदर कार्रवाइयों के संकेत दिए जाने के बाद एक ओर जहाँ अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार ने इसे नासमझी भरा क़दम बताया है, वहीं सरकार को पाकिस्तान के अंदर भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है.
पाकिस्तानी प्रशासन के अनुसार, उन्होंने बार-बार अफ़ग़ानिस्तान को उन समूहों के बारे में बताया और सबूत दिए मगर तालिबान सरकार पाकिस्तान की आशंकाएं दूर न कर सकी और यह समूह ज़्यादा आज़ादी से अफ़ग़ानिस्तान से पाकिस्तान के ख़िलाफ़ हमले की योजना बना रहे हैं.
शनिवार, 29 जून 2024
पहले मारपीट करो, फिर पुलिस के पास जाओ और पैसे लूटो
दर्पण समाचार, नोएडा। औद्योगिक नगरी नोएडा में पुलिस की मिली - भगत रोज नए आयाम बना रही है। अपराधियों के संग मिलकर पुलिस वाले आम जनता से पैसे ऐठने के लिए नए-नए प्लान बनाते हैं और लूट भी जा रहा है।
एक ऐसे ही वाक्य में नोएडा में फैक्ट्री चला रहे एक उद्यमी ने ऑनलाइन एप से सामान पहुंचाने के लिए गाड़ी बुक कराई है पर सामान भेजने के शुल्क होते हैं लेकिन सामान लेकर आए ड्राइवर ने ऐप पर दर्ज रकम से ज्यादा पैसे मांगे, इस पर फैक्ट्री मालिक ने देने से मना कर दिया। ड्राइवर और उसका साथी मना करने के बाद हाथापाई पर उतर आया जो पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गया।
इसी हाथापाई में ड्राइवर ने फैक्ट्री के कई कर्मचारियों को घायल कर दिया और खुद भी मामूली तौर पर चोटिल हो गया और थाना पहुंचकर पुलिस के दो सिपाही लेकर आया।
बस यही से सारा खेल शुरू हो जाता है पुलिस के दोनों सिपाहियों ने फैक्ट्री मालिकों पर दबाव बनाना शुरू किया कि उन्होंने कर्मचारियों के साथ मिलकर ड्राइवर को पीटा और किसी तेज धारदार हथियार से हमला किया और मुकदमा दर्ज करने को कहा। इससे फैक्ट्री मालिक घबरा गए और मजबूरन ₹10000 मारपीट व गुंडागर्दी करने वाले और 5000 पुलिस वालों को देखकर अपनी जान छुड़ाई।
गौरतलब है कि यह अपनी तरह की पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई इसी प्रकार की घटनाओं की शिकायत आ चुकी है जिसमें पुलिस महक के अधिकारी कर्मचारियों की भूमिका सामने आई है। घटना सेक्टर 10 नोएडा की है तथा सेक्टर 5 थाना क्षेत्र की है।
शुक्रवार, 28 जून 2024
बुधवार, 5 जून 2024
सोमवार, 3 जून 2024
गुरुवार, 30 मई 2024
नोएडा: सेक्टर 9 में जलापूर्ति ना होने की शिकायत
दर्पण संवाददाता, नोएडा के सबसे व्यस्त सेक्टर- 9 में सभी फैक्ट्री मालिकों की शिकायत है कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा जल आपूर्ति के चार्ज तो लिए जा रहे हैं लेकिन वहां सालों से जिला पूर्ति नहीं की जा रही। कई बार इस संबंध में संबंधित विभाग से शिकायत के बावजूद इस सेक्टर में जिला पूर्ति सुचारू नहीं की जा रही है, जिसके कारण विवश होकर उद्योगों को समरसेबल पंप लगाना पड़ रहा है तथा सीवर लाइन भी जगह-जगह से टूटी होने के कारण बरसात के मौसम में इस सेक्टर में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आता है जिससे इस सेक्टर व्यवसाय पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
नोएडा: औद्योगिक क्षेत्र में पार्कों की स्थिति बेहाल, सामाजिक तत्वों का कब्जा
दर्पण संवाददाता, नोएडा के औद्योगिक सेक्टर मैं बने हुए सभी पार्कों की हालत बेहाल है। इन पार्कों पर असामाजिक तत्वों का कब्जा जमा हुआ है तथा प्राधिकरण का उद्योग विभाग जिनका कार्य पार्कों को विकसित करना है केवल कागजों में ही पार्कों में पौधारोपण तथा अन्य कार्य दिखाकर करोड़ की राशि का घोटाला कर रहा है।
फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को लिखित रूप से शिकायत भेजी है की नोएडा के औद्योगिक सेक्टर के फेस वन में बने सभी पार्कों की हालत बेहाल है इसमें खास तौर पर सेक्टर 4, 5, 7, 8, 9 व् 0 में स्थित पार्कों में ना तो पौधे ही लगाए जाते हैं और ना ही इनका ठीक प्रकार से रख रखाव किया जाता है जिसकी वजह से सुबह से शाम तक इन पार्कों में नशेड़ी व अन्य आपराधिक तत्व घूमते रहते हैं तथा शराब पीने का अड्डा बन गए हैं।
इस बारे में कई बार प्राधिकरण के उद्यान विभाग में शिकायत करने के बावजूद भी अभी तक कोई हल नहीं निकला है तथा स्थिति जो की तो है!
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...















(1)(1).jpg)
(1)(1).png)
.jpg)
.jpg)
