मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

🌥️ *🚩युगाब्द-५१२३* 

🌥️ *🚩सप्तर्षि संवत-५०९७   *🌥️  *🚩विक्रम संवत-२०७८*

⛅ *🚩तिथि -  अष्टमी शाम ०७:१२ तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *दिनांक - ११दिसम्बर २०२१*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *शक संवत -१९४३*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -  मार्ग शीर्ष मास*

⛅ *पक्ष -  शुक्ल* 

⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद रात्रि  १०:३२ तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*

⛅ *योग - सिद्धि १२ दिसम्बर सुबह ०६:०४ तक तत्पश्चात व्यतिपात*

⛅  *राहुकाल - सुबह ०९:४९ से सुबह ११:१० तक*

⛅ *सूर्योदय - ०७:०७* 

⛅ *सूर्यास्त - १७:५६*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण -*

💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः २७-२९-३४)*

🌷 *विद्याध्ययन में आनेवाली पाँच बाधाएँ* 🌷

👉🏻 *बालकों को विद्याध्ययन में पाँच बाधाओं से सावधान रहना चाहिए*

➡ *1)  अभियान,*

➡ *2)  क्रोध,*

➡ *3)  प्रमाद ,*

➡ *4)  असंयम,*

➡️ *5)  आलस्य*

👉🏻 *ये पाँच दोष शिक्षा में बाधक बनते है।*

 

🚕 *_यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।_*

👉🏼 *_आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।_*

🤷🏻‍♀️ *_आज का उपाय-शनि मंदिर में सौंफ़ चढाएं।_*

🪵 *_वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।_*

 

✍🏼 *_तिथि विशेष – अष्टमी को नारियल एवं नवमी को काशीफल (कोहड़ा एवं कद्दू) त्याज्य होता है। अष्टमी तिथि बलवती एवं व्याधि नाशक तिथि मानी जाती है। इस तिथि के देवता भगवान शिव जी माने जाते हैं। इसलिये इस तिथि को भगवान शिव का दर्शन एवं पूजन अवश्य करना चाहिए।_*

 

🕉 *_जीवनोपयोगी कुंजियां_* 

 

*_खाना चबाकर खाएं अक्सर लोग जल्दी-जल्दी खाने के चक्कर में खाना को अच्छी तरह चबाते ही नहीं हैं जिससे खाना आसानी से पचता नहीं है। इसलिए खाने को चबा-चबाकर खाएं। इससे पाचन शक्ति मजबूत होगी।_*

*_ज्यादा भोजन करने से बचें अधिकतर लोगों की आदत होती है कि वह खाना खाते वक्त ढेर सारा खाना लेकर बैठ जाते हैं। ऐसा करने आपको खाना पचाने में दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा पेट से जुड़ी कई तरह की परेशानियां भी हो सकती है। इसलिए ऐसा करने से बचें और हमेशा प्लेट में थोड़ा सा खाना लें।_*

*_पालक और बथुआ का करें सेवन पालक और बथुआ सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो कई बीमारियों बचाने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से पाचन शक्ति भी मजबूत होती है साथ ही पेट से जुड़ी परेशानियां भी दूर होगी।_*

 

    🍃 *_आरोग्य संजीवनी_* ☘️

 

*_कैफिन का अधिक सेवन - ठंड जरा सी भी सहन नहीं होती है। हम इतने आदि हो जाते हैं कि हर थोड़ी देर में या 1 दिन में करीब 4 कप चाय या कॉफी पी लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉडी को गर्माहट तो दे रहे हैं लेकिन यह आपकी नींद उड़ा सकता है। जी हां, कैफिन के अधिक सेवन से आपके रात की नींद उड़ सकती है। और नींद नहीं आने पर तनाव, सिर दर्द होना, आलस बना रहना जैसी छोटी बीमारियां घेर सकती है।_*

*_गर्म पानी - ठंड में गर्म पानी से नहाने से ठंड कम लगती है। लेकिन कितनी भी ठंड हो वैज्ञानिक गुनगुने पानी से नहाने की सलाह देते हैं। दरअसल, अधिक गरम पानी से नहाने से केराटिन नामक सेल्स खत्म हो जाते हैं, जो बालो की तरह बॉडी के लिए भी जरूरी होते हैं। इसका असर स्किन पर बुरी तरह से पड़ता है। जिससे त्वचा पर खुजली होना, ड्रायनेस, रेषैज होना जैसी समस्या होने लगती है। इसलिए गरम पानी से ना ही बालों को धोना चाहिए और ना ही बहुत देर तक नहाना चाहिए।_*

 

    🕉️ *_गुरु भक्ति योग_* 🚩

 

*_गजकेसरी योग किसे कहते हैं?_*

*_ज्योतिष के अनुसार कुंडली में कई प्रकार के योग होते हैं, जैसे पंचमहापुरुष योग, पराशरी राजयोग, नीचभंग राजयोग, धनयोग आदि। इन्हीं में से एक होता है गजकेसरी योग। आओ जानते हैं कि क्या होता है यह योग।_*

 

*_क्या होता है गजकेसरी योग : यदि कुंडली में यदि किसी जातक की जन्मपत्रिका में गुरु और चन्द्र एक दूसरे से केन्द्र में स्थित हों तब गजकेसरी नामक योग बनता है। और यदि यह दोनों ग्रह किसी क्रूर ग्रह से संबंध नहीं रखते हों तो कुंडली में गज केसरी राजयोग बनता है। अर्थात इन दोनों ग्रहों पर कोई पाप ग्रह या क्रूर ग्रह का प्रभाव ना हो तो गजकेसरी योग की शुभता में कई गुना वृद्धि हो जाती है।_*

 

*_क्या फल होता है गज केसरी योग का : कहते हैं कि इस योग के बनने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी_* 

 

*_धन-सम्पदा, स्त्री सुख, सन्तान सुख, घर, वाहन, पद-प्रतिष्ठा, सेवक आदि में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आती है। वह जीवन पर्यंत सुख-समृद्धि युक्त रहता है और वह सफलता के शिखर को छूता है और वह उच्चपद प्राप्त करता है। इस योग को अत्यंत शुभ माना जाता है।_*

 

⚜️ *_अष्टमी तिथि जया तिथि कहलाती है ।यदि अष्टमी तिथि  बुधवार को हो तो मृत्युदा योग बनाती है। इस समय शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।_*

*_लेकिन अष्टमी तिथि जब मंगलवार को होती है तो सिद्धा कहलाती है। इस समय कार्य करने से कार्य सिद्ध होते है।_*

*_अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव कहे गए है।अष्टमी तिथि को भगवान शिव की विधि पूर्वक पूजा करने से समस्त सिद्धियां प्राप्त होती है , पूजा में उन्हें नारियल का भोग अर्पित करें अथवा शिवजी भगवान के लिए बनाए जाने वाले प्रसाद में नारियल का उपयोग करें लेकिन अष्टमी को नारियल का सेवन ना करें।_*

*_अष्टमी तिथि का नाम कलावती कहा गया है। मंगलवार को छोड़कर अष्टमी तिथि सभी प्रकार के कार्यो के शुभ है ।_*

*_अष्टमी तिथि जया तिथियों की श्रेणी में आती है मान्यता कि अष्टमी तिथि में किये गए कार्यो में सफलता मिलती है । लेकिन चैत्र महीने के दोनों पक्षों में पड़ने वाली अष्टमी तिथि शून्य कही गई है।_*

*_अष्टमी तिथि को दुर्गा जी की आराधना भी शुभ मानी गई है । अष्टमी तिथि में जन्मे जातकों को भगवान शिव और मां दुर्गा की पूजा अवश्य करनी चाहिए।_*

🕉️

बुधवार, 8 दिसंबर 2021

कृपाराम शर्मा ने छोड़ी कांग्रेस, जगदीश शर्मा हुए सपाई

नोएडा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृपाराम शर्मा ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है लेकिन अभी किसी अन्य पार्टी की सदस्यता ग्रहण नहीं की। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश शर्मा ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़कर सपा की सदस्यता ले ली है।उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

काफी समय से कांग्रेस में बेचैन जगदीश शर्मा व कृपाराम शर्मा ने कई बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष पार्टी की हवाई गतिविधियों के बारे में सचेत किया, पार्टी के नेता धीरज गुर्जर के सामने कांग्रेस पार्टी के कागजी संगठन के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने कहा था कि पार्टी में स्थानीय स्तर पर सब कुछ ठीक नहीं है, संगठन पर बाहरी अथवा कल के आए हुए नेता हावी हो रहे हैं और पार्टी व्हाट्सएप पर चलाई जा रही है । छूट भाइये नेता जिनके पास कुछ भी नहीं है पार्टी चला रहे है । कुछ झुग्गी के नेताओं ने पार्टी महानगर अध्यक्ष बदले जाने पर पार्टी छोड़ दी हैं, कुछ छोड़ने जा रहे हैं और कुछ नेता अभी और छोड़ेंगे। पार्टी में केवल आधारहीन नेता ही बचेंगे, स्थानीय स्तर पर नोएडा कांग्रेस में कई ग्रुप बने हुए हैं और सब के सब एक दूसरे से आगे अथवा एक दूसरे को नीचा दिखाने की जुगत में लगे हैं । आलम यह है कि महानगर कांग्रेस में 25 पदाधिकारी है और 26 नेता टिकट मांग रहे हैं । दो-तीन महीने पहले कांग्रेस से आए नेता जातिगत आधार पर टिकट भी मांग रहे हैं जो कि वरिष्ठ नेताओं को काफी अखर रहा है। 

सेक्टर 112 में नालियों की सफाई अभियान

 नोएडा। आरडब्लूए सेक्टर 112 की अगुवाई में नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर में सफाई अभियान शुरू किया है । सेक्टर 112 में पार्क की सफाई ठीक प्रकार से करवाने के लिए आरडब्लूए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं । वही सेक्टर 112 के कुछ निवासियों ने मच्छरों से परेशानी बताई है उनका कहना है कि सेक्टर में मच्छर काफी तादाद में है और हर दूसरे दिन फोगिंग की जानी चाहिए ।

सोमवार, 6 दिसंबर 2021

HR 26EG 5439: सरकारी गाड़ियों का हो रहा है बेजा इस्तेमाल

नोएडा। हरियाणा में गुरग्राम रजिस्टर्ड हरियाणा पुलिस को वाहन चोरो को पकड़ने के लिए दिए गए है लेकिन इन वाहनों का इस्तेमाल पुलिस विभाग अधिकारिओ के बच्चो को नोएडा स्थित एमिटी स्कूल छोड़ने व् ले जाने में इस्तेमाल कर रहे है।  जनता के टैक्स के पैसे का दुरूपयोग का यह एक छोटा सा नमूना है। वैसे भी सुबह सुबह पुलिस गुरुग्राम से नोएडा कोई चोर पकड़ने तो आएगी नहीं। 

*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*

 *🚩जय सत्य  सनातन🚩*

 

🌥️ *🚩युगाब्द-५१२३* 

🌥️ *🚩सप्तर्षि संवत-५०९७   *🌥️   *🚩विक्रम संवत-२०७८*

⛅ *🚩तिथि - तृतीया ०७ दिसम्बर रात्रि ०२:३१ तक तत्पश्चात चतुर्थी*

⛅ *दिनांक - ०६ दिसम्बर २०२१*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *शक संवत -१९४३*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास -  मार्ग शीर्ष मास*

⛅ *पक्ष -  शुक्ल* 

⛅ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा ०७ दिसम्बर रात्रि ०२:३१ तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*

⛅ *योग - गण्ड रात्रि ०८:०६ तक तत्पश्चात वृद्धि*

⛅  *राहुकाल - सुबह ०८:२५ से सुबह ०९:४६ तक*

⛅ *सूर्योदय - ०७:०३* 

⛅ *सूर्यास्त - १७:५५*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण -*

💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः २७-२९-३४)*

  

🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷

➡ *07 दिसम्बर 2021 मंगलवार को (सूर्योदय से रात्रि 11:42 तक)*

🌷 *मंत्र जप व शुभ संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष योग*

🌹 *मंगलवारी चतुर्थी को किये गए जप-संकल्प, मौन व यज्ञ का फल अक्षय होता है ।*

👉🏻 *मंगलवार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना ... जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है...*

 

🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷

 *मंगलवारी चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना …जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है…*

🌷 *> बिना नमक का भोजन करें*

🌷 *> मंगल देव का मानसिक आह्वान करो*

🌷 *> चन्द्रमा में गणपति की भावना करके अर्घ्य दें*

💵 *कितना भी कर्ज़दार हो ..काम धंधे से बेरोजगार हो ..रोज़ी रोटी तो मिलेगी और कर्जे से छुटकारा मिलेगा |*

 

🌷 *मंगलवार चतुर्थी* 🌷

👉 *भारतीय समय के अनुसार 07 दिसम्बर 2021 मंगलवार को सूर्योदय से रात्रि 11:42 तक मंगलवारी चतुर्थी है, इस महा योग पर अगर मंगल ग्रह देव के 21 नामों से सुमिरन करें  और धरती पर अर्घ्य देकर प्रार्थना करें,शुभ संकल्प करें तो आप सकल ऋण से मुक्त हो सकते हैं..*

*👉🏻मंगल देव के 21 नाम इस प्रकार हैं :-*

🌷 *1) ॐ मंगलाय नमः*

🌷 *2) ॐ भूमि पुत्राय नमः*

🌷 *3 ) ॐ ऋण हर्त्रे नमः*

🌷 *4) ॐ धन प्रदाय नमः*

🌷 *5 ) ॐ स्थिर आसनाय नमः*

🌷 *6) ॐ महा कायाय नमः*

🌷 *7) ॐ सर्व कामार्थ साधकाय नमः*

🌷 *8) ॐ लोहिताय नमः*

🌷 *9) ॐ लोहिताक्षाय नमः*

🌷 *10) ॐ साम गानाम कृपा करे नमः*

🌷 *11) ॐ धरात्मजाय नमः*

🌷 *12) ॐ भुजाय नमः*

🌷 *13) ॐ भौमाय नमः*

🌷 *14) ॐ भुमिजाय नमः*

🌷 *15) ॐ भूमि नन्दनाय नमः*

🌷 *16) ॐ अंगारकाय नमः*

🌷 *17) ॐ यमाय नमः*

🌷 *18) ॐ सर्व रोग प्रहाराकाय नमः*

🌷 *19) ॐ वृष्टि कर्ते नमः*

🌷 *20) ॐ वृष्टि हराते नमः*

🌷 *21) ॐ सर्व कामा फल प्रदाय नमः*

🚩 *ये 21 मन्त्र से भगवान मंगल देव को नमन करें  ..फिर धरती पर अर्घ्य देना चाहिए..अर्घ्य देते समय ये मन्त्र बोले :-* 

🌷 *भूमि पुत्रो महा तेजा*

🌷 *कुमारो रक्त वस्त्रका*

🌷 *ग्रहणअर्घ्यं मया दत्तम* 

🌷 *ऋणम शांतिम प्रयाक्ष्मे*

🚩 *हे भूमि पुत्र!..महा क्यातेजस्वी,रक्त वस्त्र धारण करने वाले देव मेरा अर्घ्य स्वीकार करो और मुझे ऋण से शांति प्राप्त कराओ..*

🕉️

बुधवार, 1 दिसंबर 2021

यूपी में बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी, चंद्रशेखर से गठबंधन नहीं होगा

 लखनऊ में मंगलवार को बसपा मुख्यालय में मायावती ने योगी सरकार पर जमकर हमला किया। साथी ही, उन्होंने साफ किया कि वह किसी से गठबंधन नहीं करेंगी और बसपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी। बता दें कि 2017 में बसपा के 19 विधायक जीते थे, हालांकि लगातार उनके विधायकों के दूसरे दलों में जाने से अब उनके पास केवल चार विधायक बच गए हैं।

मायावती ने कहा कि गोरखपुर में ब्राह्मण की हत्या पर कार्रवाई नहीं हुई। कानून व्यवस्था के मामले में योगी सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। उन्होंने किसी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर कहा कि हमारी पार्टी इस बार किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी।

सिद्धू की कांग्रेस हाईकमान को धमकी

  के लुधियाना में मंगलवार को व्यापारियों से मिलने पहुंचे पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने एक तरह से पार्टी हाईकमान को सीधी धमकी दे डाली। सिद्धू ने कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान उनके पंजाब मॉडल को लागू करने की गारंटी देगा तो ही वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हाईकमान ने मंजूरी नहीं दी तो वह किसी बात के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

सेना को मिले इजराइली ड्रोन, LAC पर चीन की हरकतों पर नजर रखेंगे

 भारतीय सेना को इजराइल में बने एडवांस्ड हेरॉन ड्रोन मिल गए हैं। इससे सेना को लद्दाख सेक्टर के दुर्गम इलाकों में नजर रखने में आसानी होगी। खास तौर से चीनी सेना की हरकतें अब छुपी नहीं रह पाएंगी। ये ड्रोन भारत को काफी पहले मिल जाने थे, लेकिन कोरोना की वजह से इनकी डिलीवरी में कुछ महीने की देरी हो गई। ये सभी ऑपरेशनल हैं और पहले से मौजूद ड्रोन से बेहतर हैं।

केरल में वैक्सीन नहीं लगाया तो मुफ्त इलाज नहीं

 केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी निर्देश के मुताबिक, राज्य में कोविड प्रिवेंशन में सहयोग नहीं करने वालों को मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं दी जाएगी। जो लोग ऑफिसों में काम कर रहे हैं और जिन टीचर्स का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, उन्हें हर सप्ताह RT-PCR टेस्ट कराकर रिपोर्ट जमा करानी होगी।

कर्नाटक हर इंटरनेशनल यात्री की करेगा टेस्टिंग

 कर्नाटक सरकार ने तय किया है कि राज्य में इंटरनेशनल फ्लाइट से आने वाले हर यात्री का RT-PCR टेस्ट कराया जाएगा। कर्नाटक के हेल्थ मिनिस्टर डॉ. के. सुधाकर के मुताबिक, कर्नाटक में रोजाना 2500 यात्री इंटरनेशनल फ्लाइट से आते हैं। इनके टेस्ट कराए जाएंगे। जो निगेटिव निकलेंगे, उन्हें भी 7 दिन के लिए होम क्वारैंटाइन किया जाएगा।

8,954 नए केस मिले, 267 पीड़ितों की मौत हुई

 देश में बीते 24 घंटे में 8,954 नए कोरोना केस मिले हैं और 267 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 10,207 लोग रिकवर भी हुए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक फिलहाल 99,023 एक्टिव केस हैं। देश भर में वैक्सीनेशन कैंपन जोरशोर से चलाया जा रहा है। अब तक 1.24 अरब लोगों को टीका लग चुका है।

Tarun


 

KIDZEE


 

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...