नोएडा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृपाराम शर्मा ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है लेकिन अभी किसी अन्य पार्टी की सदस्यता ग्रहण नहीं की। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश शर्मा ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़कर सपा की सदस्यता ले ली है।उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
काफी समय से कांग्रेस में बेचैन जगदीश शर्मा व कृपाराम शर्मा ने कई बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष पार्टी की हवाई गतिविधियों के बारे में सचेत किया, पार्टी के नेता धीरज गुर्जर के सामने कांग्रेस पार्टी के कागजी संगठन के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने कहा था कि पार्टी में स्थानीय स्तर पर सब कुछ ठीक नहीं है, संगठन पर बाहरी अथवा कल के आए हुए नेता हावी हो रहे हैं और पार्टी व्हाट्सएप पर चलाई जा रही है । छूट भाइये नेता जिनके पास कुछ भी नहीं है पार्टी चला रहे है । कुछ झुग्गी के नेताओं ने पार्टी महानगर अध्यक्ष बदले जाने पर पार्टी छोड़ दी हैं, कुछ छोड़ने जा रहे हैं और कुछ नेता अभी और छोड़ेंगे। पार्टी में केवल आधारहीन नेता ही बचेंगे, स्थानीय स्तर पर नोएडा कांग्रेस में कई ग्रुप बने हुए हैं और सब के सब एक दूसरे से आगे अथवा एक दूसरे को नीचा दिखाने की जुगत में लगे हैं । आलम यह है कि महानगर कांग्रेस में 25 पदाधिकारी है और 26 नेता टिकट मांग रहे हैं । दो-तीन महीने पहले कांग्रेस से आए नेता जातिगत आधार पर टिकट भी मांग रहे हैं जो कि वरिष्ठ नेताओं को काफी अखर रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें