गुरुवार, 30 दिसंबर 2021
रविवार, 26 दिसंबर 2021
शनिवार, 25 दिसंबर 2021
*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*
*🚩जय सत्य सनातन🚩*
🌥️ *🚩युगाब्द-५१२३*
🌥️ *🚩विक्रम संवत-२०७८* 🌥️ *🚩सप्तर्षि संवत-५०९७*
⛅ *🚩तिथि - चतुर्थी शाम ०६:२७ तक तत्पश्चात पंचमी*
⛅ *दिनांक - २३ दिसम्बर २०२१*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *शक संवत -१९४३*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - पौस*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा २४ दिसम्बर रात्रि ०२:४२ तक तत्पश्चात मघा*
⛅ *योग - वैधृति दोपहर १२:१२ तक तत्पश्चात विष्कंभ*
⛅ *राहुकाल - दोपहर ०१:५९ से शाम ०३:२१ तक*
⛅ *सूर्योदय - ०७:१३*
⛅ *सूर्यास्त - १८:०२*
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -*
💥 *विशेष - *चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः २७-२९-३४)*
🌷 *तुलसी को पानी अर्पण से पुण्य* 🌷
🌿 *अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए उसकी हवा से भी बहुत लाभ होते हैं और तुलसी को एक ग्लास पानी अर्पण करने से सवा मासा सुवर्ण दान का फल मिलता है।*
🌷 *तुलसी पूजन विधि व तुलसी – नामाष्टक* 🌷
🌿 *तुलसी पूजन विधि* 🌿
*सुबह स्नानादि के बाद घर के स्वच्छ स्थान पर तुलसी के गमले को जमीन से कुछ ऊँचे स्थान पर रखें | उसमें यह मंत्र बोलते हुए जल चढायें :*
🌷 *महाप्रसाद जननी सर्वसौभाग्यवर्धिनी*
*आधि व्याधि हरा नित्यम् तुलसी त्वाम् नमोस्तुते*
🌿 *फिर ‘तुलस्यै नम:’ मंत्र बोलते हुए तिलक करें, अक्षत (चावल) व पुष्प अर्पित करें तथा वस्त्र व कुछ प्रसाद चढायें | दीपक जलाकर आरती करें और तुलसीजी की ७, ११, २१,५१ व १०८ परिक्रमा करें | उस शुद्ध वातावरण में शांत हो के भगवत्प्रार्थना एवं भगवन्नाम या गुरुमंत्र का जप करें | तुलसी के पास बैठकर प्राणायाम करने से बल, बुद्धि और ओज की वृद्धि होती है |*
🌿 *तुलसी – पत्ते डालकर प्रसाद वितरित करें | तुलसी के समीप रात्रि १२ बजे तक जागरण कर भजन, कीर्तन, सत्संग-श्रवण व जप करके भगवद-विश्रांति पायें | तुलसी – नामाष्टक का पाठ भी पुण्यदायक है | तुलसी – पूजन अपने नजदीकी आश्रम या तुलसी वन में अथवा यथा–अनुकूल किसी भी पवित्र स्थान में कर सकते हैं |*
🌷 *तुलसी – नामाष्टक* 🌷
*वृन्दां वृन्दावनीं विश्वपावनी विश्वपूजिताम् |*
*पुष्पसारां नन्दिनी च तुलसी कृष्णजीवनीम् ||*
*एतन्नामाष्टकं चैतत्स्तोत्रं नामार्थसंयुतम् |*
*य: पठेत्तां च संपूज्य सोऽश्वमेधफलं लभेत् ||*
🌿 *भगवान नारायण देवर्षि नारदजी से कहते हैं : “वृन्दा, वृन्दावनी, विश्वपावनी, विश्वपूजिता, पुष्पसारा, नंदिनी, तुलसी और कृष्णजीवनी – ये तुलसी देवी के आठ नाम हैं | यह सार्थक नामावली स्तोत्र के रूप में परिणत है |*
🌿 *जो पुरुष तुलसी की पूजा करके इस नामाष्टक का पाठ करता है, उसे अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है | ( ब्रह्मवैवर्त पुराण, प्रकृति खण्ड :२२.३२-३३)*
🕉️
बुधवार, 22 दिसंबर 2021
चुनावो तक IT/CBI/ED के छापे रोके जाये: तरुण भारद्वाज
कांग्रेस विचार विभाग के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भरद्वाज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि आजादी के बाद हर सरकार पर यह आक्षेप/आरोप लगता रहा है कि केंद्र सरकार चुनाव जीतने के लिए INCOME TAX /ED/CBI का दूरप्रयोग कर चुनाव जीतती है, न कि जनमत प्राप्त करके तथा राजनैतिक विरोधीओ को इन संस्थाओ के मार्फ़त परेशान भी किया जाता है ताकि उन पर दवाब बनाया जा सके। और ऐसा ही केंद्र स्थित बीजेपी की सरकार भी कर रही है और इन्ही एजेंसीज को आगे करके अन्य राजनैतिक दलों को डराया जा रहा है और नेताओ को परेशान भी किया जा रहा है।
अतः निष्पक्ष चुनाव हेतु यह अनिवार्य हो जाता ही है कि इलेक्शन कमीशन कुछ ऐसे और नियम बनाए जो निष्पक्षता का आधार हो। काफी कुछ नियम पहले से ही बनाए हुए है, जो की पर्याप्त नहीं है ।
तरुण भारद्वाज ने कहा कि लोकसभा या स्टेट असंबली के चुनाव से 6 महीने पहले IT/ED/CBI विभाग पर पाबंदी लगा दी जाए कि वह किसी भी नए केस को नही ले सकता और न ही किसी भी कैसे में छापा मारी कर सकता है , जो की किसी भी प्रकार से चुनाव को प्रभावित करती हो । और यदि पुराने केस में छापा मारी करनी अति आवश्यक है तो इलेक्शन कमीशन से पूर्व अनुमति ले। अन्यथा अगर इलेक्शन कमीशन किसी दवाब में एक्शन नही लेता है तो उपरोक्त आधार पर उच्चतम न्यायालय का सहारा लेकर निष्पक्ष चुनाव कराया जाएगा।
सोमवार, 20 दिसंबर 2021
*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*
*🚩जय सत्य सनातन🚩*
🌥️ *🚩युगाब्द-५१२३*
🌥️ *🚩विक्रम संवत-२०७८*
⛅ *🚩तिथि - पूर्णिमा सुबह १०:०५ तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
⛅ *दिनांक - १९ दिसम्बर २०२२*
⛅ *दिन - रविवार*
⛅ *शक संवत -१९४३*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद*
⛅ *मास - मार्गशीर्ष मास*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *नक्षत्र - मृगशिरा शाम ०४:५३ तक तत्पश्चात आर्द्रा*
⛅ *योग - शुभ सुबह १०:१० तक तत्पश्चात शुक्ल*
⛅ *राहुकाल - शाम ०४:४० से शाम ०६:०१ तक*
⛅ *सूर्योदय - ०७:११*
⛅ *सूर्यास्त - १८:००*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -*
💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः २७-२९-३८)*
🌷 *बिल्ली रास्ता काट जाये तो* 🌷
🐈 *बिल्ली रास्ता काट जाये तो अपशकुन मत मानो ....राहु का वाहन है बिल्ली.... बिल्ली रास्ता काट जाये तो राहु देवता आ रहे हैं पीछे-पीछे मेरी मदद करने के लिए ...मेरा मनोबल बढाने के लिए एक बार मन में बोल दो " ॐ राहवये नमः " ...राहु का मंत्र है ...राहु भी खुश हो जायेंगे ।*
🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷
🏡 *गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है ।घर-दुकान या मंदिर में या उत्तर-पूर्व दिशा में गाय की तस्वीर लगाने से दुर्भाग्य खत्म होता है ।*
🌷 *कर्पूर मिश्रित जल* 🌷
👉🏻 *गो चंदन अगरबत्ती गाय के घी में डुबो के जला देते तो भी गाय के गोबर के कंडे जैसा परिणाम देगा …. कभी मै उस में कपूर भी रख देता…. कभी कभी कर्पूर मिश्रित जल कमरे में छिटक देना भी हितकारी माना जाता है ….कपूर पानी में डाल के वो पानी कमरे में छिटक दे…..*🕉️
शनिवार, 18 दिसंबर 2021
*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*
*🚩जय सत्य सनातन🚩*
🌥️ *🚩युगाब्द-५१२३*
🌥️ *🚩सप्तर्षि संवत-५०९७ *🌥️ *🚩विक्रम संवत-२०७८*
⛅ *🚩तिथि - चतुर्दशी सुबह ०७:२४ तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
⛅ *दिनांक - १८ दिसम्बर २०२१*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *शक संवत - १९४३*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *नक्षत्र - रोहिणी दोपहर ०१:४९ तक तत्पश्चात मृगशिरा*
⛅ *योग - साध्य सुबह ०९:१३ तक तत्पश्चात शुभ*
⛅ *राहुकाल - सुबह ०९:५३ से सुबह ११:१४*
⛅ *सूर्योदय - ०७:११*
⛅ *सूर्यास्त - १७:५९*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा, श्री दत्तात्रेय जयंती*
💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः २७-२९-३८)*
🌷 *कर्ज से मुक्ति* 🌷
🌹 *कर्ज से शीघ्र मुक्ति पाने के लिए हर बुधवार के दिन वट वृक्ष के मूल में घी का दीप जला कर रख दें | इससे कर्जे से शीघ्र मुक्ति मिलेगी | और बुधवार के दिन खाने में मूँग या मूँग की दाल लें|*
🌷 *कारोबार में बरकत पाने के लिए* 🌷
🌹 *जिनकी अपनी दुकान है, फैक्ट्री या कारोबार है वे लोग रोज नही तो हर बुधवार को गौ माता को हरा चारा खिलायें तो उन्हें लाभ होगा ओर गौ सेवा भी होगी ।*
🌷 *शारीरिक कमजोरी* 🌷
💪🏻 *10 ग्राम काले तिल चबा लो, और ठंडा पानी पियो; 2 घंटे तक कुछ खाओ पियो नहीं l इससे शरीर की कमजोरी मिटकर शरीर मजबूत होगा l दांत व मसूड़े मज़बूत होंगे, मस्तक मज़बूत होगा ।*
💥 *विशेष - रात को तिल की चीजे नहीं खानी चाहिए ।*
🕉️
शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021
महानगर महासचिव सोबिन्दर अवाना ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया
नोएडा। नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव सोबिन्दर अवाना ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देते हुए अवाना ने कहा कि नवनियुक्त पार्टी अध्यक्ष हाल ही में सपा से निकाली गई नेत्री को चुनाव लड़ना चाहते हैं जो कि उन्हें मंजूर नहीं है इसलिए वह इस्तीफा दे रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में कुछ अन्य ने भी पार्टी के सदस्यता ली है और उन्हें कांग्रेस में अभी आए तीन चार महीने भी नहीं हुए हैं और उन्होंने टिकट मांगना शुरू कर दिया है।
मंगलवार, 14 दिसंबर 2021
*🚩श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम🚩*
🌥️ *🚩युगाब्द-५१२३*
🌥️ *🚩सप्तर्षि संवत-५०९७ *🌥️ *🚩विक्रम संवत-२०७८*
⛅ *🚩तिथि - अष्टमी शाम ०७:१२ तक तत्पश्चात नवमी*
⛅ *दिनांक - ११दिसम्बर २०२१*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *शक संवत -१९४३*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद*
⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद रात्रि १०:३२ तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*
⛅ *योग - सिद्धि १२ दिसम्बर सुबह ०६:०४ तक तत्पश्चात व्यतिपात*
⛅ *राहुकाल - सुबह ०९:४९ से सुबह ११:१० तक*
⛅ *सूर्योदय - ०७:०७*
⛅ *सूर्यास्त - १७:५६*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -*
💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः २७-२९-३४)*
🌷 *विद्याध्ययन में आनेवाली पाँच बाधाएँ* 🌷
👉🏻 *बालकों को विद्याध्ययन में पाँच बाधाओं से सावधान रहना चाहिए*
➡ *1) अभियान,*
➡ *2) क्रोध,*
➡ *3) प्रमाद ,*
➡ *4) असंयम,*
➡️ *5) आलस्य*
👉🏻 *ये पाँच दोष शिक्षा में बाधक बनते है।*
🚕 *_यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।_*
👉🏼 *_आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।_*
🤷🏻♀️ *_आज का उपाय-शनि मंदिर में सौंफ़ चढाएं।_*
🪵 *_वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।_*
✍🏼 *_तिथि विशेष – अष्टमी को नारियल एवं नवमी को काशीफल (कोहड़ा एवं कद्दू) त्याज्य होता है। अष्टमी तिथि बलवती एवं व्याधि नाशक तिथि मानी जाती है। इस तिथि के देवता भगवान शिव जी माने जाते हैं। इसलिये इस तिथि को भगवान शिव का दर्शन एवं पूजन अवश्य करना चाहिए।_*
🕉 *_जीवनोपयोगी कुंजियां_*
*_खाना चबाकर खाएं अक्सर लोग जल्दी-जल्दी खाने के चक्कर में खाना को अच्छी तरह चबाते ही नहीं हैं जिससे खाना आसानी से पचता नहीं है। इसलिए खाने को चबा-चबाकर खाएं। इससे पाचन शक्ति मजबूत होगी।_*
*_ज्यादा भोजन करने से बचें अधिकतर लोगों की आदत होती है कि वह खाना खाते वक्त ढेर सारा खाना लेकर बैठ जाते हैं। ऐसा करने आपको खाना पचाने में दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा पेट से जुड़ी कई तरह की परेशानियां भी हो सकती है। इसलिए ऐसा करने से बचें और हमेशा प्लेट में थोड़ा सा खाना लें।_*
*_पालक और बथुआ का करें सेवन पालक और बथुआ सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो कई बीमारियों बचाने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से पाचन शक्ति भी मजबूत होती है साथ ही पेट से जुड़ी परेशानियां भी दूर होगी।_*
🍃 *_आरोग्य संजीवनी_* ☘️
*_कैफिन का अधिक सेवन - ठंड जरा सी भी सहन नहीं होती है। हम इतने आदि हो जाते हैं कि हर थोड़ी देर में या 1 दिन में करीब 4 कप चाय या कॉफी पी लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉडी को गर्माहट तो दे रहे हैं लेकिन यह आपकी नींद उड़ा सकता है। जी हां, कैफिन के अधिक सेवन से आपके रात की नींद उड़ सकती है। और नींद नहीं आने पर तनाव, सिर दर्द होना, आलस बना रहना जैसी छोटी बीमारियां घेर सकती है।_*
*_गर्म पानी - ठंड में गर्म पानी से नहाने से ठंड कम लगती है। लेकिन कितनी भी ठंड हो वैज्ञानिक गुनगुने पानी से नहाने की सलाह देते हैं। दरअसल, अधिक गरम पानी से नहाने से केराटिन नामक सेल्स खत्म हो जाते हैं, जो बालो की तरह बॉडी के लिए भी जरूरी होते हैं। इसका असर स्किन पर बुरी तरह से पड़ता है। जिससे त्वचा पर खुजली होना, ड्रायनेस, रेषैज होना जैसी समस्या होने लगती है। इसलिए गरम पानी से ना ही बालों को धोना चाहिए और ना ही बहुत देर तक नहाना चाहिए।_*
🕉️ *_गुरु भक्ति योग_* 🚩
*_गजकेसरी योग किसे कहते हैं?_*
*_ज्योतिष के अनुसार कुंडली में कई प्रकार के योग होते हैं, जैसे पंचमहापुरुष योग, पराशरी राजयोग, नीचभंग राजयोग, धनयोग आदि। इन्हीं में से एक होता है गजकेसरी योग। आओ जानते हैं कि क्या होता है यह योग।_*
*_क्या होता है गजकेसरी योग : यदि कुंडली में यदि किसी जातक की जन्मपत्रिका में गुरु और चन्द्र एक दूसरे से केन्द्र में स्थित हों तब गजकेसरी नामक योग बनता है। और यदि यह दोनों ग्रह किसी क्रूर ग्रह से संबंध नहीं रखते हों तो कुंडली में गज केसरी राजयोग बनता है। अर्थात इन दोनों ग्रहों पर कोई पाप ग्रह या क्रूर ग्रह का प्रभाव ना हो तो गजकेसरी योग की शुभता में कई गुना वृद्धि हो जाती है।_*
*_क्या फल होता है गज केसरी योग का : कहते हैं कि इस योग के बनने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी_*
*_धन-सम्पदा, स्त्री सुख, सन्तान सुख, घर, वाहन, पद-प्रतिष्ठा, सेवक आदि में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आती है। वह जीवन पर्यंत सुख-समृद्धि युक्त रहता है और वह सफलता के शिखर को छूता है और वह उच्चपद प्राप्त करता है। इस योग को अत्यंत शुभ माना जाता है।_*
⚜️ *_अष्टमी तिथि जया तिथि कहलाती है ।यदि अष्टमी तिथि बुधवार को हो तो मृत्युदा योग बनाती है। इस समय शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।_*
*_लेकिन अष्टमी तिथि जब मंगलवार को होती है तो सिद्धा कहलाती है। इस समय कार्य करने से कार्य सिद्ध होते है।_*
*_अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव कहे गए है।अष्टमी तिथि को भगवान शिव की विधि पूर्वक पूजा करने से समस्त सिद्धियां प्राप्त होती है , पूजा में उन्हें नारियल का भोग अर्पित करें अथवा शिवजी भगवान के लिए बनाए जाने वाले प्रसाद में नारियल का उपयोग करें लेकिन अष्टमी को नारियल का सेवन ना करें।_*
*_अष्टमी तिथि का नाम कलावती कहा गया है। मंगलवार को छोड़कर अष्टमी तिथि सभी प्रकार के कार्यो के शुभ है ।_*
*_अष्टमी तिथि जया तिथियों की श्रेणी में आती है मान्यता कि अष्टमी तिथि में किये गए कार्यो में सफलता मिलती है । लेकिन चैत्र महीने के दोनों पक्षों में पड़ने वाली अष्टमी तिथि शून्य कही गई है।_*
*_अष्टमी तिथि को दुर्गा जी की आराधना भी शुभ मानी गई है । अष्टमी तिथि में जन्मे जातकों को भगवान शिव और मां दुर्गा की पूजा अवश्य करनी चाहिए।_*
🕉️
Limiting the Gandhi Family's Role
India's political system is democratic, with no constitutional bar on family involvement in politics. However, the Gandhi family's d...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...