बुधवार, 9 जून 2021

बैंकों को नोटबंदी दौर की सीसीटीवी फुटेज संभाल कर रखने के निर्देश

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों से कहा है कि वह नोटबंदी के समय 8 नवंबर , 2016 से दिसंबर तक की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को संभाल कर रखें । आरबीआई ने कहा है कि अगले आदेश तक फुटेज को सुरक्षित रखा जाए , ताकि उस दौरान अवैध गतिविधि में लिप्त लोगों के खिलाफ एजेंसियां कार्रवाई कर सकें । मोदी सरकार ने काले धन पर अंकुश लगाने और आतंकी फंडिंग रोकने के लिए 8 नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपये के नोट को बंद कर दिया था । तब सरकार ने चलन से बाहर हो चुके नोट को बदलने का लोगों को अवसर दिया था और देश भरे में बैंक की शाखाओं में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था ।

कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...