नोएडा : दो साल से वेतन न मिलने से परेशान एक होमगार्ड ने इंटरनेट मीडिया पर गुहार लगाई है । पीड़ित ने परिवहन विभाग के अधिकारियों पर उसका वेतन न देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री व शासन स्तर के अधिकारियों से शिकायत की है । ट्वीट कर बताया है कि वेतन न मिलने से वह काफी परेशान है । एआरटीओ अजय मिश्रा व प्रशांत तिवारी हम जवानों का दो साल से वेतन नहीं दे रहे हैं । क्या हम अपने बच्चों को जहर दे दें । होमगार्ड प्रवीण रुहेला राजपूत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ( प्रवर्तन ) टीम के साथ तैनात है । उन्होंने बताया कि प्रवर्तन में तैनात करीब 15 होमगार्ड का पिछले दो वर्षों से वेतन बकाया है , जबकि विभागीय अधिकारी सिर्फ तीन होमगार्ड का वेतन बकाया बता रहे हैं ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें