गुरुवार, 17 जून 2021

वृद्धा ने 16 वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

ग्रेटर नोएडा । ग्रेनो वेस्ट स्थित एग्जॉटिका ड्रीम विले सोसाइटी निवासी बुजर्ग महिला ने 16 वीं मंजिल से कूद कर जान दे दी । बिसरख कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि रुकमणि शर्मा ( 72 ) अपने परिवार के साथ एग्जॉटिका ड्रीम विले सोसाइटी में रहती थीं । लंबे समय से वह बीमारी से जूझ रही थीं । परिजनों के अनुसार बीमारी की वजह से वह मानसिक अवसाद में थीं । बुधवार सुबह परेशान होकर उन्होंने फ्लैट से कूदकर जान दे दी । मामले में परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है । 

कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...