बुधवार, 9 जून 2021

सरकारी दफ्तरों में 50 फीसद कार्मिकों की उपस्थिति जरूरी

लखनऊ : प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति काफी हद तक नियंत्रित होने पर राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालयों में अब स्वीकृत जनशक्ति के सापेक्ष 50 प्रतिशत कार्मिक उपस्थित रहेंगे । शेष 50 प्रतिशत कार्मिक घर से ही काम करेंगे । अब अनु सचिव और उनसे उच्च स्तर के अधिकारी भी कार्यालय में मौजूद रहेंगे । मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी द्वारा इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया गया है । बीती सात मई को कार्मिक विभाग ने शासनादेश जारी कर स्वीकृत जनशक्ति के सापेक्ष 50 फीसद कार्मिकों के कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया था ।

कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...