नोएडा । ममूरा निवासी अरुण गौतम ने कोरोना रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है । आरोप है कि मां की जांच नहीं करवाई है , लेकिन पोर्टल पर उनकी रिपोर्ट निगेटिव दिखा दी गई है । कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य विभाग ने गांव में जांच शिविर लगाया था । उन्होंने अपनी जांच करवाई थी । बुधवार को पोर्टल पर रिपोर्ट जांची तो मां की रिपोर्ट निगेटिव दिखाई गई थी , जबकि मां की सितंबर में जांच करवाई थी । 16 अप्रैल को मां के नाम से रिपोर्ट अपलोड की गई है । यही नहीं , महिला के बजाय उन्हें पुरुष दिखाया गया । उनकी सैंपल आईडी 39613787 दर्शाई गई है । इस संबंध में मुख्यमंत्री , सीईओ नोएडा , जिलाधिकारी , कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक समेत कई अधिकारियों को ट्वीट किया है । वहीं , सीएमओ डॉ . दीपक ओहरी का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है । उनका कहना है वो ट्विटर पर नहीं है ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें