गुरुवार, 27 मई 2021

हमारी वैक्सीन 12 से 17 साल के बच्चों पर भी 100% कारगर: मॉडर्ना

 मॉडर्ना ने अपनी वैक्सीन के बच्चों पर हुए दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल के नतीजे घोषित किए हैं। कंपनी ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि उसकी वैक्सीन बच्चों पर 100% प्रभावी और सुरक्षित पाई गई है। यह ट्रायल 12 से 17 साल के बच्चों पर किया गया था।

इस बीच मॉडर्ना से जुड़ी एक और अहम खबर यह भी है कि कंपनी अपनी सिंगल डोज कोविड वैक्सीन को अगले साल भारत में उतार सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी भारत में वैक्सीन की 5 करोड़ डोज उतारने के लिए सिप्ला समेत देश की कई और दवा कंपनियों से बातचीत कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...