गुरुवार, 27 मई 2021

हम्बनटोटा बंदरगाह के बाद कोलंबो पोर्ट सिटी भी अब चीन के हवाले

 श्रीलंका में चीन ने एक और इलाके में दबदबा बढ़ाना शुरू कर दिया है, जो कन्याकुमारी से महज 290 किलोमीटर दूरी पर है। ये ठिकाना है श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बन रही पोर्ट सिटी। श्रीलंकाई सदन से सुप्रीम कोर्ट तक के विरोधों के बावजूद 'राजपक्षे ब्रदर्स' की सरकार ने उस बिल को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत ये सिटी बसाई जाएगी।

श्रीलंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे पर चीन के प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 20 मई को ये विवादित बिल सदन में पास हुआ और 24 मई को श्रीलंका पोर्ट सिटी के कंस्ट्रक्शन का ठेका एक चीनी कंपनी को दे दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes