नोएडा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज सिंह पाटिल, सपा महासचिव रामगोपाल यादव और उनके बेटे एवं पूर्व सांसद अक्षय यादव कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव व उनके बेटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित यथार्थ में भर्ती है। जबकि शिवराज सिंह भाटी ग्रेटर नोएडा के यथार्थ में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने बताया कि तीनों की हालत स्थिर है। यथार्थ अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर सुनील ने बताया कि पूर्व गृहमंत्री शिवराज सिंह पाटिल बृहस्पतिवार को भर्ती हुए हैं वह को-मार्बिड है। फिलहाल उनका सामान्य वार्ड में इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर है। सपा महासचिव रामगोपाल यादव और उनके बेटे अक्षय यादव 4 दिन पूर्व भर्ती हुए थे। दोनों को फेफड़ों में संक्रमण है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें