शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021

परमबीर समेत 33 लोगों का एफआईआर दर्ज

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त और वर्तमान में होमगार्ड डीजी परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राज्य की पुलिस ने परमबीर और डीसीपी पराग मनेरे सहित 33 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस निरीक्षक भीमराव घाडगे की शिकायत पर अकोला के शहर कोतवाली पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। इस बीच परमबीर सिंह महाराष्ट्र सरकार के जांच के आदेश के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। शिकायतकर्ता पुलिस निरीक्षक भीमराव घाडगे ने आरोप लगाया है कि ठाणे पुलिस आयुक्त रहते हुए परमबीर सिंह ने आरोपियों को बचाने के लिए उन पर दबाव बनाया था। नहीं मानने पर उन्हें प्रताड़ित किया गया और उनके खिलाफ ही झूठा मामला बना दिया गया। बीते महा मुंबई पुलिस आयुक्त पद से सिंह का तबादला होने के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की यह दूसरी शिकायत है। इससे पूर्व मुंबई के पुलिस अधिकारी अनूप डांगे ने सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...