मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाई. उन्होंने मुंबई के कूपर अस्तपाल में वैक्सीन की डोज़ ली. इस दौरान हेमा मालिनी मास्क लगाए नज़र आईं.
वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाने के बाद हेमा मालिनी ने ट्विटर पर अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. साथ ही उन्होंने लिखा, "मैंने कूपर अस्पताल में लोगों के साथ कोरोना की वैक्सीन लगवाई."
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें