ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण के विधुत खंड के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने विभिन्न मांगे पूरी नहीं होने पर 2 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मियों का कहना है कि हड़ताल के दौरान शहर की स्ट्रीट लाइट नहीं जलेगी। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के महामंत्री उमेश शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले महाप्रबंधक रमाकांत श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रबंधक खजान सिंह और संदीप भारता के समक्ष विभिन्न मांगों को रखा गया था। उनकी मांग थी कि मासिक वेतन और पीएफ सही समय पर दिया जाए। इसके अलावा 2.5% कंटीजेंसी के हिसाब से वेतन दिया जाए। यह वार्ता विफल होने पर कर्मचारी हड़ताल पर जाने को विवश हुए हैं। 2 नवंबर से 140 कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों ने बताया कि 2 साल पहले उन्हें इसी हिसाब से वेतन मिलाता था।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें