बुधवार, 25 नवंबर 2020

मध्य प्रदेश:कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजमोहन परिहार का कोरोना से निधन

 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और ग्वालियर के रहने वाले बृजमोहन परिहार का मंगलवार सुबह 4.30 बजे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के कारण कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार उनका अंतिम संस्कार वहीं पर किया जाएगा। परिहार के निधन की खबर से ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश कांग्रेस में शोक है।

जानकारी के मुताबिक, बृजमोहन परिहार को ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल कम होने की बीमारी थी, शुरुआत में करीब एक महीने पहले उन्हें निजी अस्पताल सिम्स में भर्ती कराया गया था। यहां पर उनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें गुरुग्राम के मेदांता ले जाया गया। जहां उनका करीब 20 दिन से इलाज चल रहा था, पांच दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। आज सुबह 5.30 बजे उनका निधन हो गया।

कांग्रेस के चंबल-भिंड मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग के कद्दावर नेता, जिंदगीभर सामंतवाद के खिलाफ संघर्ष करने वाले,प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह परिहार आज बीमारी से परास्त हो गए। अलसुबह उन्होंने हम सभी का साथ छोड़ दिया, ईश्वर इस गांधीवादी, सिद्धांतवादी नेता को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...