बुधवार, 25 नवंबर 2020

कांग्रेस नेता अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में बुधवार को निधन


कांग्रेस नेता अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। पटेल कांग्रेस के संकटमोचक माने जाते थे। वे सोनिया गांधी के सबसे करीबी सलाहकारों में शामिल थे। पटेल की गिनती कांग्रेस के सबसे ताकतवर नेताओं में होती थी, लेकिन वे कभी सरकार का हिस्सा नहीं रहे। गांधी परिवार से पटेल की नजदीकियां इंदिरा के जमाने से थीं। 1977 में जब वे सिर्फ 28 साल के थे, तो इंदिरा गांधी ने उन्हें भरूच से चुनाव लड़वाया।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भारद्वाज ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर दुःख जताया है और कहा देश  पार्टी को उनके निधन  दुःख हुआ है और यह अपूरणीय छति है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...