मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापा मारते हुए संदिग्ध हालत में मिले तीन लोगों के साथ ही कुछ युवतियों को भी हिरासत में लिया। स्पा सेंटर संचालिका फरार हो गई। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में करीब 15 दिन पूर्व स्पा सेंटर का संचालन शुरू किया गया था। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि स्पा सेंटर पर पुलिस को अनैतिक गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही थी। जहां बड़ी संख्या में युवक युवतियों का आगमन होता था। इसी के चलते रविवार शाम करीब 6:00 बजे पुलिस टीम ने उक्त स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारा मौके से तीन लोगों के साथ ही कुछ युवतियां भी संदिग्ध हालत में मिली जबकि मौका पाकर स्पा सेंटर संचालिका फरार हो गई। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि युवतियों के परिजनों को थाने बुलाकर चेतावनी देते हुए उनके सुपुत्र कर दिया गया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें