मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020

एनसीबी ने अभिनेत्री प्रीतिका समेत दो को किया गिरफ्तार





मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी मुंबई जोनल यूनिट ने टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान समेत दो लोगों को 99 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी शनिवार को वरसोवा के मच्छीमार से की गई थी। प्रीतिका को एक अन्य आरोपी फैसल के साथ रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 8 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हिमाचल के करसोग की रहने वाली प्रीतिका सावधान इंडिया, देवों के देव महादेव, वैष्णो देवी में काम कर चुकी है। बीटेक स्नातक 30 वर्षीय प्रीतिका ने 2016 में फिल्म झमेला से अपने करियर की शुरुआत की थी। 

 

 



 



कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES