बुधवार, 28 अक्टूबर 2020

महिला ने की आत्महत्या





नोएडा।गिझोड़ गांव में एक महिला ने अपने मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार दोपहर की है। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस के अनुसार मूल रूप से कन्नौज निवासी संजू (48) गुड़गांव स्थित एक मकान में परिवार के साथ रहती थी। उनके चार बच्चे हैं। वह मानसिक रूप से पीड़ित थी व कानपुर से उनका इलाज भी चल रहा था। मंगलवार दोपहर के समय अचानक उन्होंने मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। 

 

 



 



कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes