बुधवार, 28 अक्टूबर 2020

संभल : चौकी में चली सरकारी पिस्टल, सिपाही की मौत





संभल। हयातनगर पुलिस चौकी की बैरक में मंगलवार दोपहर चली सरकारी पिस्टल की गोली से सिपाही अंकित कुमार (26) की जान चली गई। पुलिस अधिकारियों ने इसे खुदकुशी की घटना बताया। लेकिन बिजनौर से पहुंचे मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी तो रात में अफसरों का रुख बदल गया। वारदात के वक्त मौके पर मौजूद हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र कुमार और निजी रसोइए अमित कुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। 

 

 



 



कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES