रविवार, 5 जुलाई 2020

शंकर कुराडे अब तक का सबसे महंगा मास्क बनवाकर चर्चा में

महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाले शंकर कुराडे अब तक का सबसे महंगा मास्क बनवाकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोने का मास्क बनवाकर साबित कर दिया है कि शौक बड़ी चीज है। शंकर अपने शरीर पर करीब 3 किलो सोना पहनते हैं। गले में मोटी-मोटी सोने की चेन, हाथ की दसों अंगुलियों में अंगूठियां और कलाई में ब्रेसलेट उनके सोने के प्रेम को दर्शाती हैं। शंकर के इस मास्क की कीमत 2.90 लाख रुपए हैं। उसका वजन करीब साढ़े पांच तोला है। इसमें सांस लेने के लिए बारीक छेद हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES