रविवार, 5 जुलाई 2020

इस झरने की आवाज 3 किलोमीटर दूर हाईवे तक सुनाई देती है

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पांडुका क्षेत्र ग्राम बारूका से 3 किमी जंगल के बीच पत्थरों को चीरते हुए 101 फीट ऊंचाई से गिरते चिंगरा पगार झरना लोगों को लुभा रहा है। पांडुका क्षेत्र के धार्मिक तीर्थ स्थल मां जतमाई, घटारानी के झरना के बाद यह तीसरा झरना है, जो पूरे जिले में प्रसिद्ध है। नेशनल हाईवे से गुजरने पर बरसात के मौसम में 3 किमी दूर से इस झरने के पानी की ध्वनि दूर तक सुनाई देती है। बारिश का मौसम शुरू होते ही जानकार लोग इस जगह पर पिकनिक मनाने जाते हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES