मंगलवार, 21 जुलाई 2020

पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

नोएडा की कोतवाली सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपित रिंकू उर्फ रंजीत मेरठ का रहने वाला है। आरोपित के पास से चोरी की मोटर साइकिल और तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पहले से ही हत्या, अपहरण समेत कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES