मंगलवार, 21 जुलाई 2020

केंद्र ने पहले मध्यप्रदेश सरकार गिराई, अब राजस्थान में कोशिश: राहुल

राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने तंज कसते हुए कोरोना काल में सरकार की 6 उपलब्धियां बताई हैं। इनमें मध्यप्रदेश में सरकार गिराने और राजस्थान में ऐसी कोशिश करने का जिक्र किया है। दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल को उनके ही अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने राहुल से कहा कि फरवरी में शाहीन बाग की घटना और दंगे आपकी उपलब्धियां रहीं। 



राहुल ने कोरोना वॉरियर्स का अपमान किया
जावड़ेकर ने कहा कि राहुल बाबा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश की उपलब्धियों को नोट कीजिए। अमेरिका, यूरोप और ब्राजील के मुकाबले भारत में कोरोना के केसों का एवरेज, एक्टिव केस और डेथ रेट सबसे कम है। दिया जलाने की बात का मजाक उड़ाकर आपने देश की जनता और बहादुर कोरोना वॉरियर्स का अपमान किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...