रविवार, 5 जुलाई 2020

कराची के पास बस-ट्रेन की टक्कर में 19 सिख श्रद्धालुओं की जान गई

पाकिस्तान में शुक्रवार दोपहर एक ट्रेन हादसे में 19 सिख श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सिख श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस लाहौर से कराची जा रही शाह हुसैन एक्सप्रेस से टकरा गई। हादसा ननकाना साहिब के करीब सुच्चा सौधा रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ। यहां कोई गेट नहीं है। 15 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। कुल 10 लोग घायल हैं। 8 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 35 राहतकर्मी मौके पर मौजूद हैं।


रेलवे अधिकारियों ने कहा कि एक्सीडेंट की वजह बिना गेट वाली रेलवे क्रॉसिंग है। यहां तेज रफ्तार शाह हुसैन एक्सप्रेस निकलने वाली थी। इसी दौरान बस के ड्राइवर ने भी रेलवे लाइन क्रॉस करने की कोशिश की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...