मंगलवार, 7 जुलाई 2020

देश में अब तक 7.20 लाख केस

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 20 हजार 473 हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर, दिल्ली में सोमवार रात को मरीजों की संख्या एक लाख पार कर गई। अब तक 100822 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में पहला केस 2 मार्च को सामने आया था। पहले 50 हजार केस होने में 110 लगे (18 जून तक)। यानी शुरू में कोरोना की रफ्तार राजधानी में धीमी थी। इसके बाद सिर्फ 18 दिन में ही 50 हजार मरीज बढ़ गए।


अच्छी बात यह है कि राजधानी में रिकवरी रेट भी 70% से ज्यादा हो गया है। अभी एक्टिव केस 25 हजार 620 हैं, तो 72 हजार 88 मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं। यहां अब 17 हजार 141 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। पिछले 24 घंटें में 13 हजार 879 कुल टेस्ट हुए हैं। राजधानी में अब तक कुल 6 लाख 57 हजार 383 टेस्ट हो चुके हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...