मंगलवार, 7 जुलाई 2020

इमरान की मंजूरी के बाद भी लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने मंदिर का काम रोका

दुनिया भर में मुसलमान मस्जिद बनाते है लेकिन कोई मंदिर बना ले तो मिर्ची लग जाती है


पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पहले मंदिर का निर्माण शुरू होते ही रोक दिया गया। शुक्रवार को लोकल बॉडी ने कहा कि मंदिर बनाने के लिए जरूरी मंजूरी नहीं ली गई। इसके अगले ही दिन यानी शनिवार को कट्टरपंथी गुट ने मंदिर की नींव का ऊपरी हिस्सा तोड़ दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। मंदिर निर्माण के खिलाफ फतवा पहले ही जारी किया जा चुका है।


मंदिर निर्माण को लेकर इमरान सरकार अब काउंसिल ऑफ इस्लामिक आइडियोलॉजी की सलाह लेगी। प्रस्तावित कृष्ण मंदिर के लिए 20 हजार फीट जमीन अलॉट की गई है। मानवाधिकार मामलों के संसदीय सचिव लाल चंद मल्ही ने हाल ही में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था। डॉन न्यूज के मुताबिक, कैपिटल डेवलपमेंट ऑथोरिटी (सीडीए) ने शुक्रवार को कानूनी वजहों का हवाला देते हुए मंदिर निर्माण रोक दिया था। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...