रविवार, 5 जुलाई 2020

दिवाली तक 82 हजार रु. तक पहुंच सकता है सोना


पिछले दो साल में सोना 55% महंगा हो चुका है। करीब 1900 टन सोना खरीदने वाले देशों भारत और चीन ने कोरोना के कारण फरवरी से सोना नहीं खरीदा है। इसके बावजूद सोना 50 हजार रु. प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी कीमत और बढ़ेगी।


इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की डायरेक्टर तान्या रस्तोगी कहती हैं, ‘लोगों काे 50 हजार पर सोना महंगा लग सकता है, लेकिन सोना खरीदने का अब भी अच्छा समय है। दिवाली तक कीमत 82 हजार रुपए से पार जा सकती है।’ एडिशन इंवेस्टमेंट रिसर्च यूके जैसी कंपनी की रिपोर्ट भी यही दावा करती है।


इसके अनुसार सोने के दाम 82 हजार पार गए तो और तेजी से बढ़ेंगे। चीन और भारत सोना न खरीदें तो भी भाव कम नहीं होंगे। दुनिया के लगभग सभी देश अभी सोना खरीद रहे हैं। आईबीजेए के अनुसार मंदी आने पर सोना महंगा होता है। इस बार लग रहा था कि लोग घर खर्च के लिए सोना बेच सकते हैं, पर ऐसा नहीं हुआ। भारतीय घरों में 25 हजार टन सोना है। इसमें से 70% ग्रामीण क्षेत्र में है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...