सऊदी अरब में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,039 नए मामले सामने आए. यह एक दिन की अब तक की यह सबसे बड़ी तादाद है. अल-अरबिया के अनुसार सऊदी में बच्चों में 125 फ़ीसदी संक्रमण बढ़ा है और 100 फ़ीसदी महिलाओं में बढ़ा है. सऊदी अरब ने हाल ही में पाँच से ज़्यादा लोगों के साथ होने पर प्रतिबंध लगा दिया था. इस बार की हज यात्रा भी अधर में लटक गई है. सिंगापुर ने अपने यहां से हाजियों का ट्रिप रद्द कर दिया है.
कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुए संकट से कच्चे तेल की क़ीमत में जबर्दस्त गिरावट आई है. इसने तेल के ऊपर निर्भर रहने वाले देशों की अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर डाला है. कभी टैक्स फ्ऱी होने के लिए मशहूर सऊदी अरब ने अपने यहाँ वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) पाँच फ़ीसदी से बढ़ाकर 15 फ़ीसदी तक कर दिया है. हर महीने कर्मचारियों को दिया जाने वाला भत्ता भी ख़त्म कर दिया है. वैश्विक स्तर पर तेल की क़ीमत एक साल पहले के मुक़ाबले में आधी से भी कम हो गई है. इससे सऊदी अरब के राजस्व में 22 फ़ीसदी की कमी हुई है. इसके बाद सऊदी अरब ने अपने सारे अहम प्रोजेक्ट्स पर फ़िलहाल रोक लगा दी है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें