रूस ने मानवीय सहायता के तौर पर उत्तर कोरिया को 25,000 टन गेहूँ भेजा है. प्योंगयांग में स्थित रूस के दूतावास ने एक फ़ेसबुक पोस्ट के ज़रिये इसकी जानकारी दी है. इस फ़ेसबुक पोस्ट में रूसी दूतावास ने लिखा है कि जहाज के चालक दल को क्वारंटीन में रखा गया है और बंदरगाह के एक अलग क्षेत्र में सारा माल उतारा जा चुका है.
संयुक्त राष्ट्र की अप्रैल में प्रकाशित हुई एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई थी कि क़रीब एक करोड़ उत्तर कोरियाई लोग भोजन की गंभीर कमी का सामना कर रहे हैं. यह स्पष्ट नहीं है कि उत्तर कोरिया में खाद्य आपूर्ति कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण हुई है या वजह कुछ और है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें