मंगलवार, 12 मई 2020

रूस: मॉस्को में एक दिन में 55 की मौत

रूस की राजधानी मॉस्को में 24 घंटों में कोरोना से 55 लोगों की मौत हुई है। कोरोना प्रतिक्रिया केंद्र ने इसकी जानकारी दी। प्रतिक्रिया केंद्र ने कहा कि मॉस्को में 55 मरीज जो कोरोना से संक्रमित थे उनकी मृत्यु हो गई है। मॉस्को में रविवार को 56 लोगों की मौत हुई थी। देश में 24 घंटे में वायरस से 94 मरीजों की मौत हुई है और यहां अब तक 2009 लोगों की जान जा चुकी है। उधर, रूस में एक हफ्ते से संक्रमण के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद सरकार मंगलवार से यहां ढील देने की योजना बना रही है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES