लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजा जा रहा है। झांसी से मंगलवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 1000 मजदूरों को गोरखपुर भेजा गया। श्रमिकों को सबसे पहले बसों में बैठाकर झांसी रेलवे स्टेशन लाया गया। यहां स्क्रीनिंग के बाद उन्हें ट्रेन में बैठाया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें