बुधवार, 20 मई 2020

रेलू उड़ानें शुरू की जाएँगी: उड्डयन मंत्री

देश में 62 दिनों के बाद 25 मई से घरेलू उड़ानों की शुरुआत होगी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा,“ घरेलू उड़ानें 25 मई से शुरू होंगी। शुरुआत में कुछ ही उड़ानें संचालित होंगी। हम हालात का जायजा लेंगे। इसके बाद फ्लाइट्स बढ़ाई जा सकती हैं। सभी एयरपोर्ट्स और एयरलाइन कंपनियों को 25 मई से ऑपरेशंस शुरू करने के बारे में बताया जा रहा है।” देश में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 23 मार्च और घरेलू उड़ानें 25 मार्च से बंद हैं।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीच की सीट खाली रखना ठीक नहीं है। अगर बीच की सीट खाली रखी जाती है तो भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाएगा। ऐसा करने पर टिकट की कीमत में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी करनी होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES