बुधवार, 20 मई 2020

बकरा पार्टी की तैयारी कर रहे 12 लोगों को डीएसपी ने पकड़ा

लॉकडाउन में छूट का फायदा उठाने वाले लोगों को डीएसपी आशीष पटेल ने अनोखी सजा दी। बकरा काट कर पार्टी की तैयारी कर रहे 12 लोगों को डीएसपी ने उठाया और मुर्गा बनाकर पूरे गांव में जुलूस निकाल दिया।


डीएसपी पटेल ने बताया लॉकडाउन में लोग जरूरी वस्तुओं की खरीदारी कर सकें, इसलिए नियम के साथ कुछ समय के लिए छूट दी है। लेकिन लोग इन नियमों का उल्लंघन करते हैं। जबकि हम पहले ही बैठक लेकर सभी को नियमों से अवगत करा चुके हैं। मंगलवार दोपहर ढाई बजे पेट्रोलिंग के दौरान 10-12 लोग बकरा काट कर पार्टी की तैयारी कर रहे थे। इन लोगों में कुछ सरकारी प्राइमरी स्कूल के शिक्षक भी शामिल थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes