लॉकडाउन फेज-3 के आखिरी दिनों में मजदूरों के पलायन की सिहरन पैदा कर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। पिछले 10 दिनों में मध्य प्रदेश के रास्ते करीब 25 लाख से ज्यादा लोग यूपी-बिहार गए हैं। इन सभी ने अपना सफर महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों से शुरू किया था। नेशनल हाईवे पर वाहनों से ज्यादा पैदल जा रहे मजदूरों के जत्थे देखे जा रहे हैं।
मुंबई-आगरा हाईवे पर मध्य प्रदेश का सेंधवा चैकपोस्ट नाका है। यहां महाराष्ट्र की ओर से हर दिन हजारों वाहन निकल रहे हैं। सभी में यूपी-बिहार जाने वाले श्रमिक ठूंस-ठूंसकर भरे हैं। सेंधवा चैकपोस्ट पर 3 मई से 13 मई तक इंदौर की ओर करीब 80 हजार से ज्यादा वाहन निकल चुके हैं। इनमें अधिकांश ट्रक, मिनी ट्रक, जीप और ऑटो हैं। सेंधवा टोल टैक्स कर्मचारियों के मुताबिक, 10 दिनों में 25 लाख से ज्यादा लोग महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुके हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें