मैक्सिको में दो महीने से जारी लॉकडाउन में 18 मई से ढील दी जाएगी। वित्त मंत्री ग्रैसिएला मार्केज ने गुरुवार को कहा कि ‘द न्यू नॉर्मल’ शीर्षक वाली योजना के तहत तीन चरणों में प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। पहले चरण में कुल 32 में से 15 राज्यों में उन जगहों पर आर्थिक गतिविधियां फिर से शुरू की जाएंगी, जहां मामले नहीं है या कम है। दूसरे चरण में 18 से 31 मई तक कुछ आर्थिक क्षेत्रों में निर्माण, खनन समेत मोटर वाहन निर्माण की गतिविधियों को फिर से शुरू किया जाएगा। तीसरे चरण की शुरुआत एक जून से होगी। यहां 38,324 केस और 3926 मौतों की पुष्टि हो चुकी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें