गुरुवार, 14 मई 2020

मुरैना: पिता ने 18 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया

मुरैना. शिक्षा विभाग में सीएसी के पद पर सेवारत एक युवक ने अपनी तीसरे नंबर की 18 साल की बेटी से पोरसा कस्बा में 16 दिन में दो बार दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म के अपराध में बेटी की मां भी लिप्त रही है। घटित संगीन अपराध को लेकर पुलिस ने आरोपी पिता व माता के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध का पंजीबद्ध किया है।चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर पीड़िता की बड़ी बहन ने 11 मई को शिकायत की तो मामला गर्मा गया। सूचना मिलने पर पोरसा पुलिस गांधी नगर पहुंची और तथ्यों के आधार पर उस घर को तलाश लिया जहां दुष्कर्म पीड़िता को एक कमरे में कैद करकेे रखा गया था। 18 साल की बेटी ने अपना बायां गाल दिखाते हुए कहा कि आरोपी पिता ने दुष्कर्म के दौरान उसे जोर से काट लिया था। हाथ व पैरों में रस्सी बांधने के निशान भी पुलिस को मौके पर दिखाए गए। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES